
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का सपना अब केवल केंद्र सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि हर राज्य, हर शहर और हर नागरिक का साझा संकल्प बन चुका है। उन्होंने भरोसा जताया कि देश की राजधानी दिल्ली इस अभियान में अग्रणी भूमिका निभाएगी।
CM रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, मार्गदर्शन और दिल्ली के लिए मिले सहयोग के प्रति आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर राजधानी को ऐसे शहर के रूप में विकसित करेंगे, जो पूरे देश की पहचान को और मजबूत बनाए।
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्रसाल स्टेडियम में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। सभी देशवासियों और दिल्लीवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आज इस गौरवपूर्ण अवसर पर विकसित दिल्ली के संकल्प और आने वाले वर्षों की स्पष्ट दिशा को दिल्लीवासियों के सामने रखा।… pic.twitter.com/Xr5CBAiYTu— Rekha Gupta (@gupta_rekha) August 15, 2026
80वें स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने छत्रसाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर सेनानियों व राष्ट्रीय नायकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
समारोह को संबोधित करते हुए… pic.twitter.com/4FSz9Oo5LQ— Asianetnews Hindi (@AsianetNewsHN) August 15, 2026
अपने संबोधन में रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सिर्फ देश की राजधानी नहीं है, बल्कि यह भारत की लोकतांत्रिक चेतना, सांस्कृतिक विविधता, आर्थिक ऊर्जा और राष्ट्रीय आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली का विकास केवल यहां रहने वाले लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे देश की प्रतिष्ठा और सम्मान से जुड़ा विषय है। इसी वजह से राजधानी का मजबूत और आधुनिक बनना विकसित भारत की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि विकसित भारत के लक्ष्य की ओर सबसे आगे बढ़ने वाला पहला राज्य दिल्ली बन सकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली आज 'Active, Attentive and Attractive' की सोच के साथ आगे बढ़ रही है।
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने युवाओं की शक्ति और नवाचार पर बल देते हुए महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को साकार करने में दिल्ली अग्रणी भूमिका निभाएगी और इस… pic.twitter.com/TLIboJkVDe
— Asianetnews Hindi (@AsianetNewsHN) August 15, 2026
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में युवाओं को विशेष जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में दिल्ली के युवा सबसे अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आज का युवा जागरूक है, तकनीक से जुड़ा है और नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। उनके मुताबिक दिल्ली का युवा केवल नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार पैदा करने की क्षमता रखने वाला है। रेखा गुप्ता ने युवाओं से अपील की कि वे अपने विचारों को स्टार्टअप में बदलें, अपनी रचनात्मकता को नवाचार का रूप दें, सवालों को शोध में बदलें और समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता को सेवा के रूप में आगे बढ़ाएं।
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण को समाज और राष्ट्र की प्रगति की नींव बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' को लेकर राजधानी भर में भारी उत्साह देखा जा रहा है।… pic.twitter.com/PKnd4mtSY2
— Asianetnews Hindi (@AsianetNewsHN) August 15, 2026
मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए दिल्ली लक्ष्मी योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि योजना को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री के अनुसार अब तक करीब 7.25 लाख महिलाओं ने योजना के लिए पंजीकरण कराया है, जबकि सरकार का लक्ष्य 17 लाख पात्र महिलाओं तक इसका लाभ पहुंचाना है।
रेखा गुप्ता ने कहा कि किसी भी परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति महिलाओं के सशक्त होने पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ऐसी योजनाओं पर लगातार काम कर रही है, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली आने वाले वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी। उन्होंने दोहराया कि राजधानी का विकास पूरे देश की छवि से जुड़ा है और इसी सोच के साथ सरकार आधुनिक, सुरक्षित और अवसरों से भरपूर दिल्ली बनाने की दिशा में काम कर रही है।
दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।