बीजेपी किसे बनाएगी दिल्ली का मुख्यमंत्री? इस नेता का नाम लिस्ट में टॉप पर

Published : Feb 08, 2025, 02:26 PM ISTUpdated : Feb 08, 2025, 02:28 PM IST
pravesh verma

सार

दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद भाजपा ने वापसी की है, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि मुख्यमंत्री पद की कमान किसे सौंपी जाएगी? 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम ने लोगों को चौंकाने वाला है। आम आदमी के पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं अतिशी कालकाजी सीट पर चुनाव जीत गई है। इस बार दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर जश्न जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7 बजे हेडक्वाटर पहुंचेंगे।

कौन बनेगा दिल्ली का मुख्यमंत्री? 

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी की करारी हार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत ने राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं। 27 साल बाद भाजपा ने दिल्ली की सत्ता में वापसी की है, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि मुख्यमंत्री पद की कमान किसे सौंपी जाएगी?

यह भी पढ़ें: Delhi Election Results: सूखा चेहरा-नकली हंसी, देखें जंगपुरा सीट हारने के बाद मनीष सिसोदिया का पहला रिएक्शन

इस नेता का नाम सबसे आगे

ऐसे में प्रवेश वर्मा को मुख्यमंत्री पद का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। उन्होंने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराकर बड़ी जीत दर्ज की, जिससे उनकी राजनीतिक स्थिति और मजबूत हो गई है। प्रवेश वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र हैं और जाट समुदाय के प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। हालांकि, अब तक वे खुद को मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर बताते रहे हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा है कि यह फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को लेना है और वे जो भी जिम्मेदारी देंगे, उसे निभाने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी जीत और राजनीतिक कद को देखते हुए पार्टी उन्हें दिल्ली की कमान सौंप सकती है।

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Today Weather in Delhi: दिल्ली का पारा 36°C, उमस और बादलों के बीच जानें लखनऊ समेत 5 शहरों का तापमान
Today Weather in Delhi: दिल्ली में आज छाएंगे बादल, लखनऊ में 35°C तापमान, धूप-उमस का अलर्ट