Delhi News: भारत घूमने आई महिला के साथ दिल्ली के महिपालपुर में हुआ रेप, आरोपी गिरफ्तार

Published : Mar 13, 2025, 11:56 AM IST
delhi news

सार

Delhi News: दिल्ली में एक ब्रिटिश महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की दोस्ती इंस्टाग्राम पर आरोपी से हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली से एक ब्रिटिश महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस को दिल्ली के महिपालपुर में स्थित एक होटल में ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत पुलिस को मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़िता की दोस्ती आरोपी से इंस्टाग्राम पर हुई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि युवती की मुलाकात इंस्टाग्राम पर एक शख्स से हुई थी। दोस्ती होने के कुछ समय बाद ब्रिटिश महिला आरोपी से मिलने दिल्ली आई थी। इसके बाद वह शख्स महिला को होटल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता इंग्लैंड की रहने वाली है और वह कुछ समय पहले महाराष्ट्र और गोवा घूमने आई थी। पीड़िता की कैलाश नामक एक लड़के से सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। कुछ समय बाद युवती महाराष्ट्र, गोवा घुमने भारत आई। इस दौरान युवती ने आरोपी को मिलने के लिए बुलाया लेकिन कैलाश ने वहां जाने में असमर्थता जताई और पीड़िता को दिल्ली आने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें: रान्या राव के साथ चलने वाले पुलिस अधिकारी ने कहा, ऊपर से आया ऑर्डर

पीड़िता ने दिल्ली पुलिस को दी जानकारी

पीड़िता ने बुधवार को दिल्ली पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वसंतकुंज नॉर्थ इलाके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस ने मामले की जानकारी ब्रिटिश हाई कमिशन को भी दी है ताकि विदेश मंत्रालय को इस गंभीर घटना की जानकारी मिल सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी का प्रोफाइल काफी संदिग्ध था और वह पीड़िता से बातचीत करने के लिए गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल कर रहा था। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।

 

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Today Weather in Delhi: कहीं तेज हवा तो कहीं गरज-बारिश, दिल्ली-लखनऊ समेत 10 बड़े शहरों में मौसम का बड़ा अपडेट
Delhi Skeleton: कूड़े के ढेर में मिला नर कंकाल, सफाई अभियान के दौरान सामने आई चौंकाने वाली घटना