नूंह में कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली जाएगी ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा, 2 हजार पुलिस कर्मी तैनात

Published : Jul 14, 2025, 10:45 AM IST
Nuh Nalhar Mandir

सार

Braj Mandal Jalabhishek Yatra Nuh: नूंह में टाइट सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए 2 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। ताकि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को बिना किसी परेशानी के आसानी से निकाला जा सकें।

हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकालने जाने वाली है। ऐसे में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के सारे पुख्ता इंतजाम किए जा चुके हैं। नूंह में टाइट सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए 2 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इस बात की जानकारी खुद सीनियर पुलिस ऑफिसर देते हुए दिखाई दिए हैं।

ब्रजमंडल जलाभिषेक को लेकर नूंह में आज से दो साल पहले हुई घटना को देखते हुए सिक्योरिटी को टाइट किया जा रहा है। दक्षिण हरियाणा के कई जिलों आज से दो साल पहले दंगे भड़क उठे थे। 31 जुलाई 2023 के दिन एक विश्व हिंदू परिषद के जुलूस पर भीड़ द्वारा खतरनाक तरीके से हमला किया गया था, जिसके चलते अब सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 18 पुलिस कंपनियों को इस बार तैनात किया गया है।

2 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती

एसपी राजेश कुमार ने अपनी बात रखते हुए कहा, "पुलिस ने ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की है। यात्रा नूह से शुरू होकर झिरका से गुजरते हुए एक मंदिर तक पहुंचेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए 18 पुलिस कंपनियां तैनात की गई हैं। जलाभिषेक यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भीड़ का प्रबंधन करते हुए यातायात व्यवस्था को भी ध्यान में रखा गया है, इसके लिए 2,000 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।," इसके अलावा जिनके भी यात्रा में बाधा डालने का रिकॉर्ड रहा है उन ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान रहा जाएगा। साथ ही अगर फिर भी कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इंटरनेट सेवाएं रहेंगी बाधित

वहीं, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले हरियाणा सरकार ने अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को बंद कर दी है। साथ ही स्कूलों को भी बंद रखने रखने के आदेश दिए गए हैं।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Update 20 August 2026: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का खतरा, जानिए दिल्ली-NCR,महाराष्ट्र का हाल
Weather Update 19 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश, यूपी में भारी बारिश; बिजली गिरने का अलर्ट