Viral Video: तेजी से चलती कार की डिक्की से अचानक उड़ने लगे नोट, हकीकत जानकर उड़ जाएंगे होश

Published : Mar 15, 2023, 07:50 AM ISTUpdated : Mar 15, 2023, 07:51 AM IST
gurugram news, viral video, youtuber throwing money by car, arrested

सार

बीच सड़क पर तेजी से चलती कार से नोट उड़ाये जा रहे हैं। हरियाणा के गुरुग्राम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर एक कार तेजी से दौड़ रही है और उस कार की डिक्की में बैठका शख्स दनादन नोट उड़ा रहा है।

गुरुग्राम। बीच सड़क पर तेजी से चलती कार से नोट उड़ाये जा रहे हैं। हरियाणा के गुरुग्राम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर एक कार तेजी से दौड़ रही है और उस कार की डिक्की में बैठका शख्स दनादन नोट उड़ा रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग अचरज में पड़ गए, पुलिस भी एक्शन में आई और मामले की जांच शुरु की तो पता चला कि चलती कार से नोट उड़ाने वाला शख्स 'रील' बना रहा था। एक मूवी का सीन रिक्रिएट करने के लिए यह सब किया जा रहा था। फिलहाल, पुलिस ने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

 

 

मूवी का सीन रिक्रिएट करने की कोशिश

आरोपी की पहचान यूट्यूबर जोरावर सिंह कलसी के रूप में हुई हैं, सुशांत लोक थाना पुलिस ने उसके साथी को भी अरेस्ट किया है। पुलिस के अनुसार, गोल्फ कोर्स रोड पर रील बनाने के लिए यह वीडियो बनाया जा रहा था। दरअसल, आरोपी एक मूवी का सीन रिक्रिएट करने की कोशिश कर रहे थे।

नकली नोट उड़ा रहा था शख्स

उस मूवी में भी एक्टर इसी तरह बीच सड़क पर चलती कार से नोटों को उड़ाते हुए दिखाई देता है। जनता उन नोटों को बटोरने टूट पड़ती है। फिल्म में भी पुलिस एक्शन में आती है। पर​ 'रील लाइफ' में एक्टर और उसके दोस्त फरार हो जाते हैं और पुलिसिया कार्रवाई से बचने में सफल रहते हैं।

'रियल लाइफ' में 'रील लाइफ' के प्रयोग

वैसे आरोपी यही सीन 'रियल लाइफ' में दोहराने की कोशिश कर रहे थे और दबोचे गए। दोनों आरोपी मूवी के डायलाग पर 'रील' बनाने की कोशिश कर रहे थे। इसीलिए वह चलती कार से नोट उड़ा रहे थे। कार से फेंके जा रहे नोट नकली थे। इस प्रकरण में पुलिस का बयान भी सामने आया है। उनका कहना है कि आरोपी युवक किसी वेबसाीरिज की एक्टिंग कर रहे थे। सीन को रिक्रिएट करने की कोशिश की जा रही थी। उसी सीन की शूटिंग की जा रही थी। पुलिस ने 15 सेकेंड के इस वीडियो को वेरिफाई किया है। वीडियो में दिख रहे गाड़ी के नम्बर प्लेट से गाड़ी की पहचान हुई।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

साइको किलर पूनम ने 4 मासूम बच्चों की हत्या क्यों की? पुलिस को दिया चौंकाने वाला बयान
'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच