हरियाणा: 17 को CM पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी, मौजूद रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

Published : Oct 12, 2024, 01:26 PM ISTUpdated : Oct 12, 2024, 01:27 PM IST
Haryana BJP

सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पंचकुला में होने वाले इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे पंचकुला में चुनाव के बाद बनी नई सरकार के CM के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने यह जानकारी दी है। पंचकुला में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां की जा रहीं हैं।

दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी

नायब सिंह सैनी दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह उन्हें हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया गया था। वह OBC समाज से आते हैं। हरियाणा के नए मंत्रिमंडल गठन में भाजपा जातिगत समीकरण संतुलित करने पर भी ध्यान रख रही है। कौन मंत्री बनेगा और किसे कौन का विभाग मिलेगा इसका फैसला पार्टी आलाकमान करेगा।

जाट, खत्री, ब्राह्मण, ओबीसी और एससी विधायकों पर रहेगी खास नजर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल गठन में जाट, खत्री, ब्राह्मण, ओबीसी और एससी विधायकों पर विशेष ध्यान दिए जाने की उम्मीद है। कई विधायकों ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलना शुरू कर दिया है।

शुक्रवार को धर्मेंद्र प्रधान, बिप्लब देब और मनोहर लाल खट्टर सहित पार्टी के हरियाणा कोर ग्रुप ने कैबिनेट की संरचना पर विचार-विमर्श किया। इस बैठक में सीएम सैनी, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडोली और राज्य भाजपा प्रभारी सुरेन्द्र नागर भी मौजूद थे।

पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात करने वालों में राज्यसभा सांसद किरण चौधरी और उनकी विधायक बेटी श्रुति चौधरी, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, विधायक लक्ष्मण यादव, महिपाल ढांडा और मूलचंद शर्मा शामिल हैं। पंवार और गंगवा स्पीकर पद की रेस में आगे हैं। गंगवा पिछली सरकार में डिप्टी स्पीकर थे। पंवार एससी चेहरा और अनुभवी विधायक हैं।

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश के हिंदुओं को चाहिए मदद, रहें एकजुट, RSS चीफ के भाषण की 10 खास बातें

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट