Nikki Murder Case: साहिल और निक्की की शादी की तस्वीर आई सामने, जानिए कब और कहां लिए थे 7 फेरे

Published : Feb 18, 2023, 03:33 PM ISTUpdated : Feb 18, 2023, 03:37 PM IST
nikki murder case  sahil gehlot and  nikki yadav marriage in arya samaj mandir noida

सार

दिल्ली के निक्की यादव हत्याकांड की रोजाना नई-नई परत-दर-परत खुलती जा रही हैं। अब खुलासा हुआ कि निक्की और साहिल पति-पत्नी थे। दोनों ने शादी तीन साल पहले ही शादी कर ली थी। इस शादी की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

दिल्ली. देश की राजधानी में हुए निक्की मर्डर केस में रोजाना चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस रिमांड पर लिए गए निक्की के प्रेमी और कातिल साहिल गहलोत एक के बाद एक राज खोल रहा है। अब क्राइम ब्रांच की जांच के दौरान सामने आया है कि निक्की और साहिल ने शादी कर ली थी। शादी की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें जयमाल पहनाने के दौरान निक्की और साहिल बहुत खुश नजर आ रहे हैं। दोनों से सात जन्मों तक एक-दूसरे का साथ देने की खसमें खाईं थीं।

मुट्ठी भर खुशी ढाई साल भी नहीं टिकी

दरअसल, निक्की यादव की हत्या करने के आरोपी साहिल गहलोत ने 2020 में उससे शादी की थी। निक्की और साहिल ने नोएडा के एक आर्य समाज मंदिर में विवाह किया था। पुलिस ने उनकी शादी का सर्टिफिकेट बरामद कर लिया है। लेकिन दुल्हन बनी निक्की को क्या पता था कि उसकी यह मुट्ठी भर खुशी ढाई साल भी नहीं टिकेगी और मौत के साथ यूं बिखर जाएगी।

पति को नहीं यकीन बेटी ने कर ली शादी

वहीं निक्की और साहिल की शादी की जानकारी निक्की के परिवार को नहीं थी। निक्की के पिता सुनील यादव ने कहा- हमें विश्वास नहीं होता है कि हमारी बेटी ने शादी कर ली होगी। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ऐसी तो नहीं थी, हमने तो उसे पढ़ने के लिए दिल्ली भेजा था। वह कुछ दिन पहले तक घर आई, कई बार उससे फोन पर और सामने बातचीत हुई। लेकिन उसे देखकर कभी नहीं लगा कि वह शादीशुदा है। वह अभी भी इस शादी से इंकार कर रहे हैं।

निक्की के पिता की अब एक ही इच्छा

मामले की जांच कर रही दिल्ली क्राइम ब्रांच ने हत्या में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। निक्की के पिता सुनील यादव ने कहा कि इस मामले में पुलिस की कार्रवाई से वह संतुष्ठ हैं। लेकिन उनकी एक ही इच्छा है कि मुख्य आरोपी साहिल को तो सिर्फ फांसी की सजा होनी चाहिए। जल्द ही इसकी सुनवाई हो और उसकी सजा का ऐलान हो। तभी हमें इंसाफ मिलेगा।

जानिए पूरा मामला

बता दें कि निक्की हत्याकांड की जानकारी 14 फरवरी को सामने आई थी। हत्या के चार दिन बाद उसका शव बरामद किया गया था। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में साहिल ने हत्या करना स्वीकार किया था और बताया था कि शव को उसने ढावे के फ्रीज में छिपाया है। उसने मोबाइल फोन के चार्जर की तार से गला घोंटकर निक्की की हत्या की थी।

 

यह भी पढ़ें-कौन हैं निक्की और साहिल?...कहां और कैसे हुई थी पहली मुलाकात, आखिर क्यों कर दी गर्लफ्रेंड की हत्या

 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच
हरियाणा : कौन है साइको किलर लेडी? कैसे बनी कातिल..बताया क्यों बेटे को मरना पड़ा