
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के करटेन रेजर अवसर पर नई दिल्ली में जुबिलेंट फार्मोवा लिमिटेड के श्री अर्जुन एस भरतिया व अन्य प्रतिनिधियों ने उत्तराखण्ड में अपने प्रोजेक्ट्स के विस्तार के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की।
विदित है कि जुबिलेंट फार्मोवा लिमिटेड फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र की एक एकीकृत वैश्विक कम्पनी है। यह दवा अनुसंधान और विकास एवं निर्माण कार्य में संलग्न है। कम्पनी वर्तमान में तीन क्षेत्रों में कार्यरत है। फार्मास्यूटिकल्स निर्माण, अनुसंधान एवं विकास सेवायें, प्रोप्रायटरी नोवेल ड्रग्स।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.