
नई दिल्ली. पिछले कुछ दिनों से आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चढ्डा बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं और जल्द ही वह शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अभी तक इनके रिश्ते को लेकर कयास ही लगाए जा रहे थे। लेकिन अब AP सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों की फोटोज शेयर करते हुए रिश्ते को कंफर्म कर दिया है।
संजीव अरोड़ा ने इस अंदाज में राघव-परिणीति के रिश्ते पर लगाई मुहार
दरअसल, आप सांसद संजीव अरोड़ा ने अपने ट्विटर पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे राघव चढ्डा और परिणीति चोपड़ा की फोटो शेयर करते हुए दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा दी। साथ ही दोनों को बधाई देते हुए सांसद ने लिखा-मेरी शुभकामनाएं आप दोनों के साथ हैं, मैं यकीन है कि आप दोनों के बीच का प्यार हमेशा ऐसा ही बना रहे। दोनों की जोड़ी खुशहाल रहे। मेरी तरफ से नए कपल को बहुत बहुत बधाई देता हूं।
परीणीति-राघव के रिश्ता पक्का होने पर यूजर्स के आने लगे रिएक्शन
आप सांसद संजीप अरोड़ा के द्वारा इस कपल के रिश्ते मुहर लगाने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स राघव और परणीती को बधाई देना शुरू कर दिया है। वहीं कुछ यूजर तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर्स ने रिएक्ट करते हुए लिखा-एक्ट्रेस परिणीति अब जल्दी ही आम आदमी पार्टी ज्वॉइन करेगी और विधायक बन जाएगी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-'क्या ये जल्द ही शादी करने वाले हैं।'
विदेश में पढ़ाई के दौरान शुरू हुई थी लव स्टोरी
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, राघव और परिणीति एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात विदेश में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों ने ब्रिटेन में पढ़ाई की है, तभी से वह एक-दूसरे को पसंद करते हैं। कुछ दिन पहले दोनों मुंबई की एक रेस्टोरेंट में एक साथ देखे गए थे। जहां उन्होंने एक साथ लंच किया था। जिसके बाद से मीडिया में उनके रिलेशनशिप की खबरें आने लगीं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.