
जयपुर. राजस्थान में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। अब राजनीतिक पार्टियों के नेता केवल पक्ष-विपक्ष के नेताओं पर ही नहीं बल्कि देश के संवैधानिक पदों पर बैठे हुए लोगों पर भी टिप्पणियां करना शुरू कर चुके हैं। बीते कई दिनों से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत्त उपराष्ट्रपति और राजस्थान के मूल निवासी जगदीप धनखड़ के खिलाफ बयानबाजी करते जा रहे हैं।
जब मोदी सरकार पर बरसे गहलोत
अब एक बार फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने सामाजिक सुरक्षा देने की गारंटी का काम किया है साथ ही आमजन के हितों के लिए प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं लांच की। जिसकी चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। अब वह पीएम को भी कह रहे हैं कि जो काम उनकी सरकार ने राजस्थान में किया है उसे पूरे देश में किया जाए ताकि देश की जनता ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित हो सके।
सीएम ने पीएम से मांगी गारंटी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज भी यह आम बात है कि जब सरकार बदलती है तो पहले से चली आ रही योजनाओं को बदल दिया जाता है ऐसा बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए इस बात की गारंटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देनी चाहिए।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.