
कोयम्बटूर. वाइल्ड लाइफ और नेचर कंजर्वेशन ट्रस्ट के वॉलिंटियर्स ने कोयम्बटूर के रेसीडेंसिल एरिया से एक दुर्लभ सफेद कोबरे(white cobra) का रेस्क्यू किया बाद में वन विभाग के अधिकारियों ने उसे जंगल में छोड़ दिया। कुरिची के निवासियों ने एनवायरनमेंटल एक्टिविस्ट्स को एक सफेद कोबरा के बारे में अलर्ट किया था, जो उनके क्षेत्र में देखा गया था। लोगों ने इसे पकड़ने और इसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ने का आग्रह किया था। वॉलिटिंयर्स ने मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़ लिया।
सफेद रंग का कोबरा दुर्लभ होता है। आमतौर पर कोबरा काले रंग के होते हैं। जब ल्युकेजिम (leukgym) की वजह से सांप के शरीर मे पिगमेंटेशन नहीं होता है, तो उनका पूरा शरीर सफेद हो जाता है।
हालांकि, वे समान रूप से ये भी जहरीले होते हैं और अपने शिकार को पंगु बना सकते हैं। इसलिए वॉलिंटियर्स को सांप को पकड़ने में बेहद सावधानी बरतनी पड़ी। इसे बाद में वन्यजीव अधिकारियों को सौंप दिया गया, जिन्होंने इसे घने जंगल में छोड़ दिया।
इससे पहले मार्च में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के सिरोंचा स्थित एक राइस मिल के कमरे में यह दुर्लभ सांप छिपा मिला था। अल्बिनो कोबरा(rare albino cobra) बहुत कम देखने को मिलते हैं। तब इसे सर्प विशेषज्ञ नईम शेख ने पकड़ा था। उनके मुताबिक व्हाइट अल्बिनो कोबरा की यह दुर्लभ प्रजाति शायद ही दिखाई देती है।
आमतौर पर धारणा है कि सभी सांप जहरीले होते हैं, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है। दुनिया में सांपों की कुछ प्रजातियां ही जहरीली होती हैं। जैसे भारत में सांपों की सिर्फ 6 प्रजातियां ही सबसे ज्यादा जहरीली हैं। इनमें सबसे अधिक पॉपुलर किंग कोबरा है। यह दुनिया का सबसे लंबा विषैला सांप है। इसकी लंबाई 5 मीटर यानी 13 फीट तक होती है। यह ज्यादातर दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में पाया जाता है। भारत में सांप काटने से सबसे ज्यादा होने वाली मौतों में किंग कोबरा भी शामिल है।
यह भी पढ़ें
व्हाइट अल्बिनो कोबरा की यह दुर्लभ प्रजाति शायद ही दिखाई देती है।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.