भाजपा महिला मोर्चा नेता दीपिका पटेल ने की आत्महत्या, तनाव का कारण तलाश रही पुलिस

Published : Dec 02, 2024, 05:24 PM IST
BJP leader Dipika Patel

सार

गुजरात के सूरत में भाजपा महिला मोर्चा की नेता दीपिका पटेल ने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। परिवार और सहयोगी बयान दे रहे हैं।

सूरज। गुजरात के सूरत में भाजपा महिला मोर्चा की नेता दीपिका पटेल (34) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह वार्ड नंबर 30 की सक्रिय नेता थीं। इस घटना ने पूरे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। सूरत के अलथाना वार्ड नंबर 30 में बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष दीपिका पटेल ने अपने ही घर में दुपट्‌टे से फांसी लगाकर जान दे दी।

तीन बच्चों और किसान पति के साथ रहती थी दीपिका

दीपिका पटेल अपने पति, जो किसान हैं और तीन बच्चों के साथ रहती थीं। पुलिस के मुताबिक, परिवार ने किसी प्रकार की ब्लैकमेलिंग या आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप नहीं लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि दीपिका एक मजबूत और निर्णायक महिला थीं।

घटना की जानकारी 

पुलिस अधिकारी विजय सिंह गुर्जर ने बताया कि घटना के समय दीपिका के तीन बच्चे (13, 14 और 16 वर्ष) घर पर ही थे। दीपिका ने आत्महत्या से पहले भाजपा पार्षद चिराग सोलंकी को फोन किया और अपने तनाव की बात साझा की। चिराग तुरंत उनके घर पहुंचे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा कि दीपिका फांसी पर लटकी हुई थीं।

पुलिस की जांच जारी 

पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फोरेंसिक टीम ने जांच की है और दीपिका का फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। कॉल रिकॉर्ड और फोन डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है। पुलिस ने चिराग सोलंकी और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की है। चिराग ने बताया कि वह दीपिका को बहन मानते थे और उनके रिश्ते में किसी प्रकार का तनाव नहीं था। परिवार ने भी किसी बाहरी दबाव या ब्लैकमेलिंग की संभावना को खारिज किया है।

क्या सच में दीपिका को किया जा रहा था ब्लैकमेल?

परिवार ने बताया कि दीपिका हमेशा आत्मविश्वास से भरी रहती थीं और सभी महत्वपूर्ण निर्णयों में प्रमुख भूमिका निभाती थीं। पुलिस ने परिवार के आरोपों के आधार पर बीजेपी के पार्षद चिराग सोलंकी से कई घंटे पूछताछ की। पुलिस दीपिका के आत्महत्या करने के कारणों को लेकर छानबीन कर रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दीपिका को कोई ब्लैकमेल कर रहा था? जिसकी वजह से दीपिका ने जान दे दी। डीसीपी विजय सिंह गुर्जर के अनुसार डॉक्टरों ने फांसी के कारण मौत की पुष्टि की है।

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

Vibrant Gujarat Regional Conference 2026: सूरत में 1 मई से VGRC-VGRE 2026, MSME और स्टार्टअप्स को मिलेगा बड़ा मौका
अगर बदमाशी की तो…: वेस्ट बंगाल में UP के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का चौंकाने वाला Video-सियासी तूफान