30 घंटे बाद माँ ने ली चैन की सांस, बाढ़ में मौत के मुंह से बेटे को ऐसे बचा लाई भारतीय वायुसेना

Published : Aug 29, 2025, 03:36 PM IST
sad mother

सार

Telangana Flood: तेलंगाना में बाढ़ की वजह से लोगों की हालत खराब हो रही है। इस दौरान एक मां ने भारतीय वायुसेना के सामने अपने बेटे को बचाने की गुहार लगाई। ऐसे में अपनी जान पर खेलकर 30 घंटे के बाद उस शख्स को बचा लिया गया।

Telangana Flood Rescue Mission: भारत के कई इलाके ऐसे हैं जोकि भारी बारिश की चपेट में आ रहे हैं। इस लिस्ट में तेलंगाना का राजन्ना भी शामिल हैं। यहां पर जोरदार बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। इस बाढ़ के चलते कम से कम 5 लोग बह गए हैं। बाकी लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया जा रहा है। इसी संदर्भ में एक ऐसा किस्सा लोगों के बीच उभरकर सामने आया है, जिसे सुनने के बाद आपका दिल भी पसीज जाएगा।

दरअसल जंगम स्वामी नाम का एक व्यक्ति बाढ़ में फंस गया था। इस बारे में जब बेचारी मां को पता चला तो वो घबरा सी गई। अपने बेटे को खोने के डर से भारतीय वायुसेना के आगे गिड़गिड़ती नजर आईं। उन्होंने कहा, "मैं आपके पैर पड़ती हूँ। प्लीज मेरे बेटे को बचा लो। 30 घंटे हो गए हैं। चुनाव और नेता मेरे बेटे को बचाने नहीं आए तो क्या फायदा? आप मुझे चुप कराने की कोशिश मत करो। मैं चाहती हूँ कि आप फिर से कोशिश करो और मेरे बेटे को बचाओ।" ऐसा कहते हुए वो और जोर-जोर से रोने लगी। गायब हुए जंगम स्वामी की मां के प्रार्थना रंग लगाई। 30 घंटे की मेहनत के बाद उन्हें बचा लिया गया। इस स्थिति को देखने के बाद हर किसी के आखों में खुशी के आंसू छलकते नजर आएं।

 

 

बाढ़ से लोगों बचाने के लिए भारतीय वायुसेना ने हेलीकॉप्टर से अपना रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। ऐसा करते हुए जंगम स्वामी को भी बाढ़ जैसे गंभीर हालत में से सुरक्षित निकाला गया। अपने बेटे को वापस पाकर एक मां ने राहत की सांस ली। जंगम स्वामी ने भारतीय वायुसेना को नया जीवन देने के लिए धन्यवाद भी कहा। इससे पहले एक प्रेग्नेंट महिला को हॉस्पिटल पहुंचाने का काम भारतीय सेना ने शानदार तरीके से किया। इस अभियान को इसे नाइट्स इन फ्लोरोसेंट ऑरेंज नाम दिया गया।

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Read more Articles on

Recommended Stories

उत्तर भारतीय दक्षिण में सिर्फ पानी पूरी बेचने आते हैं: तमिलनाडु के मंत्री का चौंकाने वाला बयान
Odisha Gang Rape: 15 साल की लड़की से 6 लड़कों ने की दरिंदगी-महीने भर बाद खुला राज-कैसे?