कौन है ये गुलज़ार खान, क्या है इसका पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर और अंजू थॉमस की Love Story से कनेक्शन?

Published : Aug 04, 2023, 08:23 AM ISTUpdated : Aug 04, 2023, 08:39 AM IST

करीब 10 साल पहले आंध्र प्रदेश के नंदयाल जिले के गदिवेमुला की रहने वालीं दौलत बी को पाकिस्तान के गुलजार खान का रांग नंबर आया। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम हुआ।

PREV
16

इन दिनों भारत और पाकिस्तानी मीडिया में दो Love Story जबर्दस्त हिट हैं। पहली-सीमा हैदर-सचिन और दूसरी-अंजू थॉमस-नसरुल्लाह। इस बीच 10 साल पुरानी ऐसी ही तीसरी प्रेम कहानी-पाकिस्तानी गुलज़ार खान और दौलत बी की फिर से सुर्खियों में है। पढ़िए क्या थी ये प्रेम कहानी?

26

करीब 10 साल पहले आंध्र प्रदेश के नंदयाल जिले के गदिवेमुला की रहने वालीं दौलत बी को पाकिस्तान के गुलजार खान का रांग नंबर आया। वो हैदराबाद में अपने किसी दोस्त से संपर्क करना चाहते थे। इसी गलत कॉल से इस प्रेम कहानी की शुरुआत हुई।

36

अगले तीन सालों तक गुलज़ार खान और दौलत बी फोन पर बातचीत करते रहे। एक दिन गुलज़ार ने दौलत बी को प्रपोज कर दिया।

46

दौलत बी से मिलने गुलज़ार खान जोखिम उठाकर दुबई के रास्ते भारत में घुसे और दौलत बी के साथ रहने का फैसला कर लिया।

56

मूलरूप से पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सियालकोट के रहने वाले गुलज़ार ब नंदयाल में चित्रकार के रूप में काम कर रहे थे। दौलत मजदूरी करती है। इनके अब चार बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें-पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर को लेकर योगी आदित्यनाथ ने ऐसा क्या बोल दिया कि ये Love Story फिर ट्रेंड पकड़ गई?

66

हालांकि बाद में अवैध रूप से भारत में घुसने पर 2019 में गुलज़ार को हैदराबाद के पास चेरलापल्ली सेंट्रल जेल में रहना पड़ा। हालांकि हैदराबाद हाईकोर्ट ने गुलजार को जमानत पर रिहा कर दिया।

यह भी पढ़ें-अंजू थॉमस की Love Story: पाकिस्तान में बुर्का पहने शौहर के संग डिनर करते दिखीं मोहतरमा, Watch Video

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories