झारखंड के गिरिडीह में बड़ा हादसा: नदी में जा गिरी सवारियों से भरी बस, 6 की निकलीं लाशें...कई डूबे

झारखंड के गिरिडीह जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां 30 सवारियों से भरी एक बस पुल की रैलिंग तोड़ते हुए 50 फीट नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है, लेकिन मृतकों का आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है। 

 

Arvind Raghuwanshi | Published : Aug 6, 2023 3:51 AM IST / Updated: Aug 06 2023, 10:04 AM IST

गिरिडीह. झारखंड के गिरिडीह में बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार में चल रही एक बस पुल की रैलिंग तोड़ते हुए 50 फीट नीचे नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है, लेकिन मृतकों का आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है। क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और नदी में डबू रहे लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गिरडीह हादसे पर जताया दुख

इस दर्दनाक एक्सीडेंट पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। सीएम ने कहा-गिरिडीह में रांची से गिरिडीह आ रही बस की बराकर नदी में दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार मिला है। जिला प्रशासन और झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोग

पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि सम्राट ट्रेवल्स की बस रांची से गिरिडीह के लिए निकली थी। जैसे ही बस गिरिडीह-डुमरी पथ पर पहुंची तो अनियंत्रित हुई बस पुल की रेलिंग की तोड़ते हुए 50 फीट नीचे नदी में गिर गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई, लोगों की चिल्लाने की आवास सुनकर राहगीर ने पुलिस को सूचित किया और स्थानीय लोग तत्काल ही लोगों को बस से निकालने में जुट गए।

केंद्रीय मंत्री और विधायक मौके पर

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही गिरिडीह के, डीसी नमन प्रियेस लकड़ा और स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। दूसरी तरफ सूचना मिलते ही केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी पहुंची और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। लोगों को चीखते सुन ग्रामीणों के साथ विधायक खुद भी बचाव कार्य में जुट गए। बताया जा रहा है कि रास्ते से गुजर रहे कांवरियों ने भी नदी में से लोगों को निकालने में मदद की।

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में दर्दनाक एक्सीडेंट: एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, खून से सने थे शव

 

 

 

Share this article
click me!