नई प्रेमिका ​के प्यार की खातिर एक्स गर्लफ्रेंड का रेता गला, इस घुमावदार क्राइम स्टोरी को पढ़कर हैरान हो जाएंगे आप

Published : Mar 23, 2023, 10:50 PM IST
Gumla crime news boyfriend killed her ex girlfriend

सार

झारखंड के गुमला जिले में एक वारदात का खुलासा हुआ तो सुनने वालों के होश उड़ गएं। एक युवक ने अपनी नई प्रेमिका का प्यार पाने के लिए अपनी एक्स गर्लफ्रेंड का ही गला रेत डाला। नई प्रेमिका, युवक से उसकी एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर झगड़ती रहती थी।

गुमला। झारखंड के गुमला जिले में एक वारदात का खुलासा हुआ तो सुनने वालों के होश उड़ गएं। एक युवक ने अपनी नई प्रेमिका का प्यार पाने के लिए अपनी एक्स गर्लफ्रेंड का ही गला रेत डाला। नई प्रेमिका, युवक से उसकी एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर झगड़ती रहती थी। नई प्रेमिका का विश्वास जीतने के लिए युवक ने एक भयानक वारदात को अंजाम दिया। इस पूरे केस के घटनाक्रम फिल्मी स्टाइल में बदलते हैं। यह संदेश भी देते हैं कि अपने जब बेगाने हो जाएं तो उन पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

पूर्व प्रेमी ने नई प्रेमिका के साथ मिलकर रेता गला

रायडीह इलाके के सिकाई चापाटोली गांव निवासी बरखा कुमारी ने यही गल्ती कर दी। उनके पूर्व प्रेमी ब्रजेश गोप ने बरखा को चेठली टोंगरी पहाड़ पर बुलाया। बरखा भी पहुंच गई। पर उसे क्या पता था कि उसके साथ क्या होने वाला है। मौके की नजाकत से अनजान बरखा जब पहाड़ पर पहुंची तो ब्रजेश ने अपनी नई प्रेमिका के साथ मिलकर चाकू से उसका गला रेत दिया। अपना जुर्म छिपाने के लिए डेड बॉडी को पहाड़ पर ही छिपा दिया। यह घटना 19 मार्च की है।

एसआईटी ने खोला राज

मृतका घर नहीं पहुंची तो उसके पिता सहलू गोपी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के लिए यह केस साल्व करना चुनौती की तरह था। आनन फानन में गायब बरखा को तलाशने के लिए एसआईटी गठित की गई। टीम में इंस्पेक्टर, एसआई, एएसआई समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल किए गए। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने ब्रजेश गोप को पकड़ा तो उसने सब उगल दिया और उसी की निशानदेही पर बरखा का शव बरामद हुआ।

बरखा और ब्रजेश का रिश्ता टूटा और दूसरे से जुड़ा

पता चला कि बरखा और ब्रजेश के बीच महीनों से प्रेम का प्रसंग चल रहा था। पर एक दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया तो दोनों अलग हो गए। उस घटना के बाद बरखा का प्रेम प्रसंग किसी दूसरे युवक के साथ हो गया।

नये प्रेम प्रसंग में आया नया मोड़

उधर ब्रजेश का प्रेम प्रसंग भी करंज इलाके की रहने वाली एक लड़की से हो गया। ब्रजेश के प्रेम प्रसंग में एक नया मोड़ आया। नई प्रेमिका अक्सर ब्रजेश से उसकी एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद करती रहती थी। यह बात ब्रजेश को अच्छी नहीं लगती थी तो इसी वजह से उसने अपनी पूर्व प्रेमिका को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम
कांग्रेस के हाथ से जाएगा एक और राज्य? NDA में शामिल होंगे झारखंड CM?