मिलिए भारत के Mr. Beast...झारखंड के इस जुनूनी युवक की कहानी कर देगी हैरान

झारखंड के युवक जिसका सपना सिविल सेवा में जाना था लेकिन कोविड महामारी के दौरान सपनों को ठोकर लगी तो उसने दूसरे तरीके से लोगों की मदद करने की ठानी।

Dheerendra Gopal | Published : Jun 27, 2024 1:23 PM IST / Updated: Jun 27 2024, 07:52 PM IST

Indian Mr Beast: झारखंड के युवक जिसका सपना सिविल सेवा में जाना था लेकिन कोविड महामारी के दौरान सपनों को ठोकर लगी तो उसने दूसरे तरीके से लोगों की मदद करने की ठानी। झारखंड के उमेश को भारत का मिस्टर बीस्ट कहें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। 

रामगढ़ के उमेश, झारखंडी या भोजपुरी कंटेंट क्रिएटर हैं जो अपने आसपास के लोगों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाते हैं। उमेश, का मिशन लोगों की मदद करना है। वह अनोखे तरीके से लोगों की मदद करते हैं और उन सबकी अलग-अलग स्टोरी पूरी दुनिया के साथ शेयर करते हैं। उनके इसी तरीके की वजह से ग्रामीण भारत का मिस्टर बीस्ट कहा जा रहा है।

कहां से शुरू हुई यात्रा?

झारखंड के एक गांव से उमेश की यात्रा शुरू हुई। हालांकि, उमेश की ख्वाहिश एक लोकसेवक बनने की थी। लेकिन कोरोना काल की वजह से उनको अपनी ख्वाहिश को छोड़ना पड़ा। इस निराशा के बीच उन्होंने लोगों की किसी भी सूरत में मदद करने की ठानी। उमेश कहते हैं कि मेरे लिए किसी दूसरे की मदद करना आसान नहीं था क्योंकि न मेरे पास कोई नौकरी थी न ही परिवार के सदस्यों का सपोर्ट था।

टेक-यूट्यूब चैनल को किया शुरू

उमेश ने अपना लक्ष्य साधने के पहले यूट्यूब पर एक टेक चैनल शुरू किया। हालांकि, लोगों की मदद का लक्ष्य उन्होंने साथ रखा। उन्होंने चैनल पर लोगों को एंगेज करने का ट्रिक सीखने के बाद एक दूसरा चैनल भी शुरू किया। इसके बाद उन्होंने दूसरे यूट्यूब चैनल पर उन वीडियोज को पोस्ट किया जिसमें वह स्ट्रीट के लोगों की मदद करते रहे।

लगता है गैर आधिकारिक रूप से लोकसेवक हूं: उमेश

उमेश बताते हैं कि लोगों की मदद से ऐसा लगता है कि वह अनऑफिशियल सिविल सेवक हैं। जब यूट्यूब पर लोगों का ध्यान गया और अधिक व्यू मिलने लगे तो चैनल बढ़ने लगा। इसके बाद उन्होंने अपना फोकस बढ़ाया। इसके बाद उमेश ने पूरे झारखंड में यात्रा करनी शुरू कर दी ताकि जरुरतमंदों को खोजा जा सके।

जोश प्लेटफार्म पर बड़े फैन

उमेश ने शार्ट वीडियो प्लेटफार्म जोश पर अपने वीडियोज शेयर करने शुरू किए। अपने वीडियोज में उन्होंने भारतीय लेबर क्लास के सघर्ष की कहानियां शेयर करनी शुरू कर दी। जोश पर 250 एक्टिव यूजर्स हर महीना उमेश के वीडियो पर जोश प्लेटफार्म पर आते हैं। इसमें 40 प्रतिशत नॉन-मेट्रो सिटीज के हैं। भारतीय क्रिएटर्स के लिए जोश, एक सबसे बेहतर माध्यम है। वह इस प्लेटफार्म पर वीडियो डालकर पैसा भी कमा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

ग्लोबल रैंकिंग में भारत की 133 यूनिवर्सिटीज: हायर एजुकेशन की इस उपलब्धि पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐसे किया सेलिब्रेट

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Ladakh T–72 Tank Hadsa: अभ्यास के दौरान नदी में सैलाब, 5 जवान शहीद| Indian Army
Shaktisinh Gohil LIVE: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग
यूट्यूबर Bobby Kataria का तगड़ा घिनौना कांड...राजस्थान समेत तीन राज्यों में रेड कर रही NIA
रिहाई के बाद सबसे पहले माता-पिता से मिले Hemant Soren, दिया बड़ा बयान| Kalpana Soren| Jharkhand
Hemant Soren को जमानत, अब आगे क्या? संभालेंगे CM की कुर्सी या फिर...