
देवघर। झारखंड के देवघर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। मधुपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने हाफिज अनवर नाम के मौलवी पर लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज किया है। बता दें कि पीड़िता को पिछले कुछ दिनों से पेट में दर्द की शिकायत हो रही थी। उसकी मां उसे मौलवी के पास ले गई। इस पर हाफिज अनवर ने कहा-''पेट में शैतान है, इसलिए दर्द कर रहा है।" उसे रात को झाड़-फूंक के लिए बुलाया।
मौलाना ने झाड़-फूंक शुरू करने से पहले मां से कहा-"तुम्हारी बेटी अगर चिल्लाए तो भी अंदर मत आना, नहीं तो भूत तुम्हारे ऊपर हावी हो जाएगा।" ऐसा कहने के बाद लड़की को अंधेरे कमरे में ले गया। जहां हवस मिटाने की घिनौनी हरकत को अंजाम देने की कोशिश की। हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए आरोपी युवती के कपड़े उतारकर गंदा काम करने लगा। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। दुष्कर्म करने की कोशिश की। लड़की के लाख चिल्लाने पर भी वो नहीं रुका और अश्लील हरकत करना जारी रखा।
मौलवी को जोरदार धक्का देकर भाग निकली लड़की
लड़की किसी तरह हिम्मत दिखाते हुए मौलवी को जोरदार धक्का देकर भाग गई। उसने अपने परिजनों को मौलवी की हैवानियत के बारे में बताया। पीड़िता ने परिजनों के साथ पाथरोल थाना पहुंचकर मौलवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
भारत में रेप के मामले
भारत के राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के अनुसार, साल 2022 में भारत में हर दिन औसतन लगभग 90 बलात्कार की घटनाएं दर्ज की गईं। हालांकि, वास्तविक आंकड़ा उससे कहीं अधिक होने की संभावना है, क्योंकि बहुत से मामले डर, बदनामी के डर और पुलिस की लापरवाही की वजह से सामने नहीं आते हैं।
ये भी पढ़ें: नौकरी-रेप-गैंगरेप और जिस्म का सौदा...जब नर्क बनी श्रीगंगानगर की महिला की जिंदगी
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।