रेप के आरोप में 56 साल के शख्स की पीट-पीटकर हत्या, जूतों की माला पहनाकर कराया था न्यूड परेड

Published : Oct 27, 2025, 12:40 PM IST
रेप के आरोप में 56 साल के शख्स की पीट-पीटकर हत्या, जूतों की माला पहनाकर कराया था न्यूड परेड

सार

चक्रधरपुर में मानसिक बीमार महिला से रेप के आरोप में भीड़ ने 56 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसे नंगा कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है।

चक्रधरपुर (झारखंड़): मानसिक रूप से बीमार महिला से रेप के आरोप में भीड़ ने एक शख्स को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसे नंगा करके, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया, जिसके बाद वह गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटना झारखंड के चक्रधरपुर की है। पुलिस ने शख्स पर हमला करने वाली दो महिलाओं समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। इन्हीं महिलाओं ने मानसिक रूप से बीमार महिला से रेप का आरोप लगाकर 56 साल के शख्स से पूछताछ शुरू की थी। उसे जूतों की माला पहनाकर पश्चिमी सिंहभूम के एक गांव में नंगा घुमाया गया। इससे पहले 56 साल के शख्स के साथ बहुत मारपीट की गई थी। यह घटना शुक्रवार रात को हुई। हालांकि, परिवार वालों का कहना है कि वह देवअंबिर गांव में अपने घर से टॉयलेट जाने के लिए बाहर निकला था। 

परिवार का दावा: 56 साल का शख्स टॉयलेट के लिए बाहर निकला था

गांव के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि देर रात बाहर दिखे 56 साल के शख्स ने मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ रेप किया है। इसके बाद ही उसे नंगा करके घुमाया गया। भीड़ ने उसे एक कमरे में बंद करके लाठी-डंडों से पीटा भी था। शनिवार को पुलिस को उसका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 56 साल के शख्स के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रेप पीड़िता के परिवार वालों ने भी शिकायत दर्ज कराई है।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम
कांग्रेस के हाथ से जाएगा एक और राज्य? NDA में शामिल होंगे झारखंड CM?