प्रिंसिपल की शर्मनाक हरकत, 10वीं की छात्राओं से उतरवाई शर्ट, ऐसे ही भेजा घर

Published : Jan 11, 2025, 08:36 PM IST
student

सार

धनबाद के एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल ने पेन डे मना रही छात्राओं की शर्ट उतरवा दी। अभिभावकों ने डीसी से शिकायत की और जांच शुरू हो गई है।

धनबाद न्यूज: झारखंड के धनबाद में एक बड़े निजी स्कूल के प्रिंसिपल की शर्मनाक हरकत सामने आई है। 10वीं की छात्राएं परीक्षा के आखिरी दिन पेन डे मना रही थीं, इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल ने 10वीं की छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। दरअसल, 10वीं की छात्राएं परीक्षा के आखिरी दिन पेन डे मना रही थीं। पेन डे के दौरान छात्राएं एक-दूसरे की शर्ट पर शुभकामनाएं लिखती हैं।

क्या होता है पेन डे

छात्राएं एक-दूसरे की शर्ट पर शुभकामनाएं लिखती हैं लेकिन यह बात स्कूल के प्रिंसिपल को पसंद नहीं आती। प्रिंसिपल ने पेन डे मना रही करीब 100 छात्राओं को पहले डांटा और बाद में उनकी शर्ट उतरवा दी।

बिना शर्ट के ब्लेजर में लड़कियां गई घर

इसके बाद छात्राओं को सिर्फ ब्लेजर पहनने की इजाजत दे दी गई। छात्राएं ब्लेजर पहनकर ही अपने घर चली गईं और अपने अभिभावकों से इसकी शिकायत की। छात्राओं के अभिभावक आक्रोशित होकर डीसी कार्यालय पहुंचे और प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। फिलहाल एक टीम गठित कर मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढे़ं- कुत्ते के बर्थडे पर कटा 40 हजार का केक, 300 से अधिक लोग पार्टी में हुए शामिल

ये भी पढ़ें- पहली बार किसी बकरी का होगा पोस्टमार्टम, मौत के राज का पता लगाने में जुटी पुलिस

 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jharkhand Crime News: सरकारी नौकरी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला? CCL कर्मचारी की हत्या से सनसनी
Jharkhand Crime: चॉकलेट मांगी तो मामा ने थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत