झारखंड में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना: 20 दबंगों ने एक महिला को जिंदा जला दिया...

Published : Oct 19, 2023, 06:15 PM ISTUpdated : Oct 19, 2023, 06:21 PM IST
bokaro news

सार

झारखंड के बोकारो में गांव के 20 दबंगों ने एक महिला को आग लगाकर उसे जिंदा जला दिया। वह बीच सड़क पर चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन कोई उसे बचाने नहीं आया। बल्कि वहां पर मौजूद लोग उसकी फोटोज और वीडियो बनाते रहे। 

बोकारो. झारखंड के बोकारो जिले में मानव सामाज को कलंकित और शर्मसार करने वाली घटना देखने को मिली। यहां गांव के 20 दबंगों ने एक महिला को आग लगाकर उसे जिंदा जला दिया। वह बीच सड़क पर चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन कोई उसे बचाने नहीं आया। बल्कि वहां पर मौजूद लोग उसकी फोटोज और वीडियो बनाते रहे। हालांकि कुछ देर बाद लोग उसकी मदद करने आए और आग बुझाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला को घर के सामने ही केरोसिन छिड़कर जिंदा जला दिया

दरअसल, यह घटना स्टील सिटी बोकारों के बांसगोड़ा इलाके की है। जहां जमीनी विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। बता दें कि 35 साल की अनीसा अली नाम की महिला का जमीन को लेकर गांव के दबंगों से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर बुधवार दोपहर करीब 20 से ज्यादा दबंग लोग महिला के घर पहुंचे और उसके घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद केरोसिन डालकर उसे आग लगा दी गई।

80 प्रतिशत जिंदा चल चुकी है महिला

गांव के लोगों ने आनन-फानन में महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि महिला की हालत गंभीर बनी हुआ है। वो 80 प्रतिशत तक जल चुकी थी, यहां वहां बर्न यूनिट नहीं था, जिसके कारण से उसे बोकारों के जनरल में रेफर किया गया है। वहीं पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ाई से एक्शन लेने की बात कही है।

 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast:आगरा 46°, प्रयागराज 47°... उत्तर भारत में मई का सबसे गर्म दिन? जानिए अपने शहर का हाल
IMD Heatwave Forecast: भीषण लू की चपेट में दिल्ली, MP, UP-बिहार, जल्द 47°C पारा, झारखंड में बादल