MP Mystery: कार के अंदर मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, पिस्तौल-खून से सनी कुल्हाड़ी ने बढ़ाया सस्पेंस

Published : Jun 26, 2026, 11:29 AM IST
MP Police

सार

Ashok Nagar couple found dead: मध्य प्रदेश के अशोक नगर में एक कार से प्रेमी जोड़े की लाश मिली। 26 वर्षीय युवक के सिर में गोली लगी थी और 24 वर्षीय युवती का गला रेता हुआ था। कार से पिस्तौल व कुल्हाड़ी मिली है। पुलिस हत्या या आत्महत्या की जांच कर रही है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के अशोक नगर में एक प्रेमी जोड़े की लाश कार के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई। गुरुवार सुबह लोगों ने एक कार में 26 साल के ऋतिक सोनी और 24 साल की मुस्कान की लाश देखी। दोनों अशोक नगर के ही रहने वाले थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का।

जानकारी के मुताबिक, ऋतिक सोनी का शव ड्राइवर सीट पर था और उसके सिर में गोली लगी थी। लड़के के चेहरे पर जलने के निशान भी मिले हैं। वहीं, बगल की सीट पर मुस्कान की लाश थी, जिसका गला रेता हुआ था। पुलिस को कार से एक पिस्तौल और खून से सनी एक कुल्हाड़ी भी मिली है। कार से करीब 50 मीटर की दूरी पर तीन मोबाइल फोन भी लावारिस हालत में पड़े मिले।

इससे पहले, बुधवार शाम को मुस्कान के परिवार वालों ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि मुस्कान जिम के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस उसकी तलाश कर ही रही थी कि गुरुवार को उसकी लाश ऋतिक के साथ कार में मिली।

पुलिस ने बताया कि ऋतिक और मुस्कान पहले इंदौर की एक प्राइवेट कंपनी में साथ काम करते थे। ऋतिक के परिवार वालों ने बताया कि वह इंदौर में ही काम करता है और 15 दिन पहले ही घर आया था। लड़के के परिवार ने इस मामले की गहराई से जांच की मांग की है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए हैं। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

उज्जैन में हैरान करने वाला स्टंट: मुहर्रम जुलूस के दौरान हवा में लटकी कार को पटाखों से उड़ाया
शादी का झांसा, टॉर्चर और जाति का बहाना: प्राइवेट बैंक मैनेजर के साथ अकाउंटेंट का 'खूनी' इश्क!