राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में बागेश्वर धाम बना जनकपुर, बारात में दिखेगी अनोखी झलक

Published : Feb 26, 2025, 11:30 AM IST
daughter marriage

सार

Chhatarpur News: बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर 251 बेटियों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी शामिल होंगी। जानिए इस भव्य आयोजन की पूरी जानकारी। 

Chhatarpur News: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बागेश्वर धाम में 251 बेटियों के सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विशेष रूप से शामिल होंगी। धाम के पीठाधीश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा इस विशाल आयोजन की विशेष तैयारियां की गई हैं।

बागेश्वर धाम में कन्या सामूहिक विवाह की भव्यता बनी चर्चा का विषय

धाम में चारों ओर उत्सव का माहौल है, मानो पूरा बागेश्वर धाम जनकपुर बन गया हो। सजावट और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 251 जोड़े विवाह सूत्र में बंधने की तैयारी में हैं। महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सभी दूल्हों की बारात घोड़ों पर बैठाकर निकलेंगे, जिससे यह आयोजन और भी खास बनेगा।

भेदभाव रहित समाज की प्रेरणा बने महाराज बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर

महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस आयोजन के जरिए जात-पात और ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाने का संदेश देने जा रहे हैं। इस शुभ अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और महाराष्ट्र के मंत्री सतेन्द्र सिंह राठौर भी पहुंचेंगे और उन्होंने महाराजश्री का आशीर्वाद लेंगे।

यह भी पढ़ें… क्या महाकुंभ 2025 नहीं जा सके आप? कोई बात नहीं, अब त्रिवेणी संगम का पवित्र जल पहुंचेगा घर-घर, जानें कैसे!

बागेश्वर धाम में ग्रेट खली का ऐतिहासिक प्रदर्शन

इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग सुपरस्टार ग्रेट खली भी पहुंचे हैं। उन्होंने अमेरिका की सुख-सुविधाओं को त्यागकर भारतीय युवाओं को खेलों में रुचि लेने और नशा छोड़ने का संदेश दिया। महिला और पुरुष पहलवानों के शानदार कुश्ती प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

संतों की उपस्थिति से बागेश्वर धाम बना आध्यात्मिक केंद्र

22 फरवरी से 25 फरवरी तक साध्वी ऋतंभरा दीदी मां के प्रवचन भी आयोजित हुए, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इसके अलावा, जगतगुरु स्वामी रामानंदाचार्य महाराज, चिन्मयानंद बापू जी, राज राजेश्वरानंद महाराज लंदन, डॉ. हनुमान ददरूआ सरकार सहित देशभर के कई प्रसिद्ध संत भी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए अभिभूत

इस पावन अवसर पर मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी पहुंचे। उन्होंने बालाजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और इसे अपने जीवन का सौभाग्य बताया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

बागेश्वर धाम में महायज्ञ से राष्ट्र चेतना का संदेश

इस शुभ अवसर पर राष्ट्र चेतना और हिंदू राष्ट्र की भावना को जागृत करने का संदेश दिया जाएगा। भक्तों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे राष्ट्र के उत्थान के लिए अपना योगदान देंगे।

 

यह भी पढ़ें… खेल-खेल में गई जान! फ्री फायर की दीवानगी में बुझ गया परिवार का चिराग!

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP : पति ने शेयर किया अपने बेडरूम का 13 मिनट का Video, पत्नी बोली-दरिंदा है ये
CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी