भोपाल Goat talent: ये है भारत का सबसे बड़ा पौने 2 क्विंटल वजनी बकरा किंग, कीमत है 15 लाख रुपए, बादाम-काजू-पिस्ता खाता है

Published : Jun 27, 2023, 12:10 PM ISTUpdated : Jun 27, 2023, 12:12 PM IST
India most expensive goat

सार

बकरीद(Bhopal Bakrid 2023) की तैयारियां जोरो पर हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के भोपाल से एक बकरा इंटरनेट पर सनसनी बना हुआ है। यह असाधारण बकरा है। 176 किलो वजनी यह बकरा 12 लाख रुपये में खरीदा गया है। अब इसे 15 लाख में बेचने की तैयारी है। 

भोपाल.बकरीद(Bhopal Bakrid 2023) की तैयारियां जोरो पर हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के भोपाल से एक बकरा इंटरनेट पर सनसनी बना हुआ है। यह असाधारण बकरा है। 176 किलो वजनी यह बकरा 12 लाख रुपये में खरीदा गया है। अब इसे 15 लाख में बेचने की तैयारी है। यह बकरा आम बकरों की तरह घास-फूस नहीं खाता, बल्कि इसकी खुराक में बादाम-काजू-पिश्ता और दूध आदि शामिल हैं। इसे भारत का सबसे बड़ा बकरा कहा जा रहा है।

Bhopal Bakrid 2023: भोपाल के किंग नामक बकरे की कहानी

इस बकरे का नाम किंग है। बकरे के मालिक सुहेल अहम इब्राहिम हैं। वो भोपाल के आनंदपुरा कोकता में रहते हैं। उनका अपना गोट फार्म है। वे अपने फार्म में अलग-अलग किस्म के बकरे पालते हैं। यह उनका बिजनेस है। किंग के आहार में चना, गेहूं, दूध, खजूर और शहद शामिल हैं। बादाम, काजू, पिस्ता, मिठाइयां और महंगे जूस भी इसे दिए जाते रहे हैं, ताकि यह हष्ट-पुष्ट रहे। किंग की लंबाई करीब 43 इंच है। इसे रोज नहलाया जाता है। इस बकरे की देखभाल करना आसान नहीं होता। इसकी सुरक्षा भी एक बड़ी चुनौती रही है।

मध्य प्रदेश में बकरीद पर सबसे महंगे बकरे

सुहेल बताते हैं कि वे किंग को बकरीद के लिए 8 महीने पहले राजस्थान से खरीदकर लाए थे। इसकी कीमत 12 लाख रुपए है। वे समय-समय पर वेटेरिनरी डॉक्टर से चेकअप कराते हैं। गर्मियों के दौरान इसके शेड के अंदर दो कूलर लगाए गए थे। सुहेल अब इस बकरे की कीमत 15 लाख रुपए आंक रहे हैं। उनका दावा है कि यह देश का सबसे बड़ा और वजनी बकरा है।

पिछले साल-2022 में भोपाल में टाइटन नामक बकरा सुर्खियों में आया था। उसकी कीमत 7 लाख रुपए लगी थी। भोपाल में अकसर महंगे बकरों की कहानियां सामने आती रही हैं।

यह भी पढ़ें

Mumbai Shocking Video: 7 बच्चों को स्कूटर पर लेकर जा रहा था ये शख्स, पुलिस ने लगाया गैर इरादतन हत्या का केस

मुंबई बिल्डिंग हादसा: बालकनी टूटने से सेकंड फ्लोर से नीचे गिरे बूढ़े मां-बाप, घटना याद करके रो पड़ता है घायल 21 साल का बेटा

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी
MP में भीषण हादसा : स्क्वॉड टीम के 4 पुलिस जवानों की मौत, लेकिन डॉग को खरोंच नहीं