भोपाल अपर लेक में शुरू हुई शिकारा सेवा: डल झील जैसी सैर का अनोखा अनुभव देगा नया आकर्षण

Published : Dec 03, 2025, 07:55 PM IST
bhopal upper lake shikara launch

सार

भोपाल के अपर लेक बोट क्लब में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 नए पर्यावरण-अनुकूल शिकारों का शुभारंभ किया। कश्मीर की डल झील की तर्ज़ पर बने ये शिकारे जल पर्यटन को नई ऊंचाई देंगे और क्रूज़ बोट बंद होने से उत्पन्न कमी को पूरा करेंगे।

 Bhopal Upper Lake Shikara Launch: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पर्यटन निगम द्वारा तैयार किए गए शिकारों (Shikaras) का अपर लेक बोट क्लब भोपाल में शुभारंभ किया। यह पहल प्रदेश में पर्यटन को नए स्तर पर ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

पर्यटन को बढ़ावा देने की नई पहल

पर्यटन निगम ने मुख्यमंत्री की इच्छा के अनुसार कुल 20 शिकारों का प्रबंध किया है। ये सभी शिकारे कश्मीर की प्रसिद्ध डल झील की तर्ज़ पर बनाए गए हैं। प्रदेश में यह पहला मौका है जब इतने बड़े पैमाने पर शिकारा सेवा शुरू की जा रही है। इससे अपर लेक का आकर्षण बढ़ेगा और भोपाल का जल पर्यटन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगा।

पर्यावरण-अनुकूल सामग्री से बने शिकारे

इन शिकारों का निर्माण फाइबर रिइनफोर्स्ड पॉलीयूरिथेन और नॉन-रिएक्टिव आधुनिक मटेरियल से किया गया है। यह पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल है और पानी में किसी भी तरह का प्रदूषण नहीं फैलाता। इससे यह सुनिश्चित किया गया है कि पर्यटन बढ़े, लेकिन प्रकृति से समझौता न हो।

डल लेक जैसी अनुभव सुविधा अब भोपाल में

बोट क्लब की यह कोशिश है कि शिकारा सेवा शुरू होने से पर्यटकों को वही अनुभव मिल सके जो कश्मीर की डल झील में मिलता है। साथ ही क्रूज़ बोट बंद होने से जो कमी महसूस हो रही थी, उसे भी इन शिकारों से पूरा किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप निर्माण

शिकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध कंपनी M/s Kolkata Water Sports ने तैयार किया है। इसी कंपनी के शिकारे असम, बंगाल और केरल में भी चल रहे हैं और पर्यटकों में काफी लोकप्रिय हैं।

लागत और संख्या

अपर लेक के लिए कुल 20 शिकारे मंगाए गए हैं, जिन पर कुल ₹61,04,600 खर्च किए गए हैं। इनके आने से भोपाल की पर्यटन सुविधाओं में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कूनो में फिर गूंजा चीता मिशन: सीएम डॉ. यादव ने छोड़े 3 चीते, बोले– ये हमारे लिए कोहिनूर
गजब हो गया: MP में एक विभाग का बना गया Fake Account, सरकार ने जारी किया Alert