प्रेग्नेंट बेटी को दिखाने डॉक्टर के पास ला रहे थे मां और भाई, रास्ते में लक्जरी कार बन गई यमराज, ले ली जान

Published : Apr 03, 2023, 05:47 PM IST
car accident

सार

मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर से सोमवार की सुबह दर्दनाक हादसा सामने आया। सुबह हुए एक्सीडेंट में एक साथ 3 लोगों की जान चली गई। हादसे में 4 अन्य लोग घायल हो गए है, जिनको इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गयाा है।

छतरपुर (chhatarpur news). मध्यप्रदेश के छतरपुर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां सुबह हुए भीषण रोड एक्सीडेंट में जहां 3 लोगों की जान चली गई वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शहर के सागर-कानपुर स्टेट हाइवे में हुआ। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल में पहुंचाया। मामले की जांच गढ़ी मलेहरा पुलिस कर रही है।

इलाज कराने यूपी से छतरपुर आ रहे थे कार सवार

मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि सागर-कानपुर राजमार्ग पर आज यानि सोमवार सुबह भीषण हादसा हुआ। हादसे में कार और एसयूवी की आपस में आमने की टक्कर हुई। पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टकराने के बाद कार पीछे बनी खाई में गिर गई। इसके चलते कार और एसयूवी में सवार 7 लोग घायल हो गए। घटना को देख आसपास के लोगों पुलिस को जानाकारी दी।

तीन की हुई दर्दनाक मौत, 4 हुए घायल

घटना की जानकारी जैसी गढ़ी मलेहरा पुलिस को मिली तो वे तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और खाई में गिरी कार में घायलों को बाहर निकाल कर तुरंत हॉस्पिटल में इलाज के लिए भिजवाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने 3 लोगों मृत घोषित कर दिया वहीं 4 अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान पूजा सेन (प्रग्नेंट महिला) कार चालक देवेंद्र सोनी और महिला की मां गुड्डो की मौत हो गई वहीं कार सवार मृतका का भाई राहुल घायल हो गया। वहीं एसयूवी सवार भी तीन लोग घायल हुए जिनकी पहचान आदित्य निगम, अमिता निगम और अयांश निगम के रूप में हुई।

घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी टेकराम कुर्मी ने बताया है कि घायलों को छतपुर जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एक्सीडेंट मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रदेश में एक और सड़क हादसा इंदौर शहर में सामने आया जहां एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताए जा रहे है।

इसे भी पढ़े- यूपी में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने भीड़ को रौंदा, पांच ने मौके पर दम तोड़ा, 12 से अधिक गंभीर

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सत्ता की हनक के आगे सारे अधिकार बौने: MP के नर्मदापुरम में पुश्तैनी जमीन पर पार्षद का कब्जा, दर-दर भटक रहा परिवार
MP Rail News: CM मोहन यादव ने दिखाई भोपाल-धनबाद-चौपन एक्सप्रेस को हरी झंडी, सिंगरौली को मिली दैनिक रेल कनेक्टिविटी