देर रात झाड़ियों में उठाकर ले आए दरिंदे, परिवार के साथ चित्रकूट धाम घूमने आई नाबालिग की जिंदगी कर दी बर्बाद

Published : May 06, 2023, 03:30 PM ISTUpdated : May 06, 2023, 03:31 PM IST
Child Rape Victim

सार

मध्यप्रदेश के सतना शहर स्थित प्रसिध्द चित्रकूट धाम से शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां एक परिवार के साथ कामदनाथ परिक्रमा करने आई नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात हुई। मदांकिनी नदी के पास झाड़ियों में लेजाकर 5 आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम।

चित्रकूट (chitrakoot news). मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी चित्रकूट से शर्मनाक खबर सामने आई। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात हुई। आरोपी पीड़िता को मदांकिनी नदी के किनारे झाड़ियों में छिपा वारदात को अंजाम दिया। घंटों की दरिंदगी के बाद आरोपी पीड़िता को वहीं छोड़कर फरार हो गए। नयागांव पुलिस में शिकायत के बाद ही कुछ ही घंटों में आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। घटना की जांच चित्रकूट पुलिस कर रही है। पीड़िता सतना शहर के बरौंधा थाना के एक गांव की रहने वाली है।

धर्मशाला के कमरे से बाहर निकलते ही दबोचा, खींच कर ले गए नदी किनारे

पुलिस में दरिंदगी की शिकायत दर्ज करने आई पीड़िता ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ चित्रकूट स्थित कामतनाथ धाम की परिक्रमा करने आई थी। रात होने के चलते वह और उसका परिवार मदांकिनी नदी किनारे स्थित एक धर्मशाला में रुक गया। देर रात वह कुछ काम के लिए रूम से बाहर निकली तो किसी अनजान व्यक्ति ने मेरा मुंह दबाया और जबरन उठाकर नदी के किनारे झाड़ियों में ले गए जहां पहले से मौजूद 4- 5 लोगों ने मिलकर दरिंदगी की। जैसे किसी के आने की आहट हुई तो मुझे छोड़कर भाग निकले। पीड़िता ने बताया कि अंधेरे में मुश्किल से धर्मशाला पहुंच परिवार को आपबीती बताई। बेटी की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए फिर होश संभाल तुरंत पुलिस को जानकारी दी।

थाने में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

जैसे ही पुलिस को गैंगरेप की जानकारी पुलिस थाने पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को परिजनों सहित थाने लाकर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। घटना के कुछ ही घंटों में आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार- शनिवार की रात हुआ।

मामले की जांच कर रही चित्रकूट पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है। उसकी हालत सामान्य है आरोपियों ने अन्य किसी तरह की जानलेवा चोट नहीं दी है। फिलहाल पीड़िता को उसके परिजनों के साथ घर के लिए रवाना कर दिया गया है। पुलिस ने बाताया कि सभी आरोपी स्थानीय निवासी है, उनपर आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़े- मथुरा में पंप हाउस की कोठरी में मिली युवती की निर्वस्त्र लाश, गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पत्नी का बेडरूम कांड हिडन कैमरे में कैद, बिस्तर पर चीखता रहा पति और उसने पार की हद
CM मोहन यादव ने कैबिनेट में लिए अहम फैसले, मैहर और कटनी को दी बड़ी सौगात