जापान यात्रा से MP में रोजगार की नई उम्मीदें, मील का पत्थर होगी साबित ये यात्रा

Published : Jan 30, 2025, 02:51 PM IST
Japan CM Yadav

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान में औद्योगिक निवेश और रोजगार के अवसर तलाश रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि यह यात्रा मध्यप्रदेश के लिए मील का पत्थर साबित होगी और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 में बेहतर परिणाम मिलेंगे।

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश लाने और विशेष रूप से युवाओं के लिये रोजगार के अवसरों के सृजन लिये जापान की यात्रा पर आया हूँ। मुझे संतोष है कि जापान का रूझान अन्य देशों के साथ भारत की ओर भी बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर उन्नति कर रहा है। ऐसे में सभी राज्य अपने यहां औद्योगिक निवेश को बढ़ाये, जिससे जीडीपी में वृद्धि हो और युवाओं के लिये अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित हो सकें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जापान, आर्थिक रूप से समृद्ध देश है, जो उन्नत प्रौद्योगिकी के साथ अनुसंधान को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग अनुशासित जीवन जीते है, जिससे अनेक संभावनाएँ जन्म लेती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जापान की यह यात्रा भारत, विशेष रूप से मध्यप्रदेश के संदर्भ में मील का पत्थर साबित होगी। मुझे विश्वास है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के परिणाम बेहतर साबित होंगे और म.प्र. आर्थिक रूप से समृद्धि की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'भगवान श्रीकृष्ण से सीखें आनंद का असली मतलब', भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने दिया जीवन बदलने वाला मंत्र
Today Weather in Bhopal: भोपाल-इंदौर में गर्मी! ग्वालियर समेत MP के इन शहरों में बारिश का अलर्ट