MP News : 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वदेशी वीक महा-अभियान, CM करेंगे आज शुरूआत

Published : Sep 25, 2025, 10:50 AM IST
national e governance award cm mohan yadav

सार

CM Dr Mohan Yadav Today Program : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज गुरुवार को रवीन्द्र भवन भोपाल में मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय स्वदेशी जागरण सप्ताह का शुभारंभ करेंगे

Madhya Pradesh News : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज गुरुवार को रवीन्द्र भवन भोपाल में मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय स्वदेशी जागरण सप्ताह का शुभारंभ करेंगे। बता दें कि सीएम यादव अभी दिल्ली दौरे पर हैं, वह सुबह 9:15 बजे नई दिल्ली से भोपाल के लिए उड़ान भरेंगे और एयरपोर्ट से सीधे 11:15 बजे रवीन्द्र भवन पहुंचेंगे। 

25 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा महा-अभियान

  • मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मुख्यमंत्री निवास से रवीन्द्र भवन तक रैली निकाली जायेगी।
  • रैली में मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद एवं स्वदेशी जागरण मंच के 300 से अधिक प्रतिभागी सहभागिता करेंगे।
  • महा-अभियान प्रदेश के 313 विकासखण्डों में 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।
  • स्वदेशी जागरण सप्ताह में स्वदेशी वस्तुओं का प्रचार-प्रसार करने और बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में स्वदेशी जागरण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-मध्यप्रदेश और सिंगापुर के नए सहयोग से क्या बदलेंगी स्मार्ट सिटी और ग्रीन टेक्नोलॉजी की दिशा?

कार्यक्रम में मंत्री-विधायक से लेकर अफसर तक होंगे शामिल

कार्यक्रम में एमपी के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, स्वर्णिम भारत वर्ष फाउण्डेशन एवं अखिल भारतीय सह प्रमुख स्वदेशी मेला के सीईओ साकेत सिंह राठौर, स्वाबलंबी भारत अभियान के अखिल भारतीय सह-समन्वयक जितेन्द्र गुप्त, सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मध्यप्रदेश के प्रादेशिक अध्यक्ष मोहन गुप्ता और स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें-MP : 'गौ-हत्या की सोच भी नहीं सकते', कांग्रेस पर सीएम मोहन यादव का पलटवार

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सीएम मोहन यादव ने स्वर्गीय नानाजी देशमुख के ग्राम विकास मॉडल को किया याद
MP News: 5 लाख स्व-सहायता समूहों से 65 लाख दीदियां सशक्त, CM मोहन यादव ने किया आजीविका मिशन क्षमतावर्धन कार्यशाला का शुभारंभ