'मम्मी को मारते हैं पापा, आप कर लो उन्हें गिरफ्तार' ग्वालियर में पापा की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची मासूम बच्चियां, देखें Video

'मम्मी को मारते हैं पापा, आप कर लो उन्हें गिरफ्तार' ग्वालियर में पापा की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची मासूम बच्चियां, देखें Video

Published : May 25, 2023, 11:08 AM IST

ग्वालियर में पापा की शिकायत लेकर दो मासूम बच्चियां पुलिस के पास में पहुंची। बच्चियों ने बताया कि पापा ने मम्मी से लड़ाई की है। इस दौरान मम्मी की पिटाई भी की गई है। पुलिस ने शिकायत सुनने के बाद घर जाकर माता-पिता को समझाया।

ग्वालियर: गृह क्लेश का बच्चों के मन पर काफी असर देखने को मिलता है। घर का विवाद किस तरह से बच्चों के मन पर प्रभाव डालता है इसका उदाहरण ग्वालियर के भितरवार कस्बे से देखने को मिला। यहां अपने पिता की शिकायत लेकर दो बच्चियां पुलिस के पास पहुंची। मासूम बच्चियों ने पिता की गिरफ्तारी की मांग की। बच्चियों ने बताया कि पिता ने मां को मारा है और उनसे एक दिन बातचीत भी नहीं की। 

बच्चियों की बाते सुनकर थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने उनके माता-पिता को समझाया। थाना प्रभारी ने बड़े आराम से पहले बच्चियों को कुर्सी पर बैठाकर उनकी समस्या को सुना और उसके बाद वह उनके घर पहुंचे। घर में पैरेंट्स को समझाया कि गृह क्लेश का बच्चों के मन पर गहरा असर पड़ रहा है। इससे उनका भविष्य भी खतरे में जा रहा है। लिहाजा माता-पिता आपस में मिल-जुलकर रहें। माता-पिता ने भी पुलिस को दोबारा झगड़ा न करने का वचन दिया। 

03:02Chhindwara Shadi Video: अपनी ही शादी में खड़ा रह गया दूल्हा, दुल्हन ने प्रेमी को पहना दी वरमाला
03:17Indore Fire News: EV Car Blast में खत्म 7 लोगों की एक साथ जलीं चिताएं
05:22Jabalpur: मां भगवती की आरती चल रही थी, तभी अचानक....लोगों ने बताई खौफनाक आंखों देखी
03:45उज्जैन के तराना में दहशतः अचानक भीड़ आई और गाड़ियां तोड़ दी, तीसरी मंजिल तक पत्थर फेंके
10:19इंदौर में 'जहरीले पानी' से 7 मौत, क्या हुआ ऐसा जो गई लोगों की जान । Indore Water News Update
06:04Ashish Sharma: शादी से 2 माह पहले तिरंगे में लिपटकर पहुंचा बेटा, अंतिम विदाई में उमड़ा हुजूम
02:06कफ सिरप से सावधान! भोपाल में क्यों शुरू हुआ कांग्रेस का हल्लाबोल
03:59Indore के Daulatganj में बड़ा हादसा, अचानक गिरी बहुमंजिला इमारत, बचाव अभियान जारी
03:23PM Modi का 75th Birthday, मध्य प्रदेश में मिला ये स्पेशल गिफ्ट
02:12PM Modi Madhya Pradesh: 'घुटनों पर आया पाकिस्तान' पीएम मोदी ने बताई नए भारत की ताकत