हरदा ब्लास्ट: घायलों से मिलने पहुंचे CM Mohan Yadav, कहा- ऐसी कार्रवाई होगी लोग रखेंगे याद

हरदा ब्लास्ट: घायलों से मिलने पहुंचे CM Mohan Yadav, कहा- ऐसी कार्रवाई होगी लोग रखेंगे याद

Published : Feb 07, 2024, 06:14 PM IST

हरदा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में घायलों से मुलाकात करने के लिए सीएम मोहन यादव पहुंचे। उन्होंने हरदा में शासकीय अस्पताल में लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। सीएम ने कहा ऐसा एक्शन लिया जाएगा जिसे लोग याद रखेंगे।

हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के बाद मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव एक्शन में हैं। उन्होंने हरदा में शासकीय अस्पताल पहुँचकर वहां घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसी के साथ सीएम मोहन यादव ने वहां चिकित्सकों से घायलों के उपचार के संबंध में चर्चा भी की। यहां घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था की गयी है। वहीं इस दौरान सीएम ने कहा कि- मैं बाबा महाकाल से सभी घायलों के शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

सीएम ने कहा कि बीते दिन हुए हादसे के बाद वह घायल भाई-बहनों का हालचाल जानने आए हैं। सबसे ज्यादा संख्या में घायल भोपाल में हैं और उन्होंने बीती रात ही उनसे मुलाकात की थी। गंभीर हादसे के बाद वह स्वंय यहां आए हैं। शासन की ओर से जो भी मदद संभव है वह सभी घायलों को मुहैया करवाई जाएगी। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जो टीम गठित की गई है उसकी ओर से जो बात सामने आएगी उस पर एक्शन होगा। इस मामले में ऐसा एक्शन लिया जाएगा जिसे लोग याद रखेंगे। आपको बता दें कि हादसे के बाद मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है। 

03:02Chhindwara Shadi Video: अपनी ही शादी में खड़ा रह गया दूल्हा, दुल्हन ने प्रेमी को पहना दी वरमाला
03:17Indore Fire News: EV Car Blast में खत्म 7 लोगों की एक साथ जलीं चिताएं
05:22Jabalpur: मां भगवती की आरती चल रही थी, तभी अचानक....लोगों ने बताई खौफनाक आंखों देखी
03:45उज्जैन के तराना में दहशतः अचानक भीड़ आई और गाड़ियां तोड़ दी, तीसरी मंजिल तक पत्थर फेंके
10:19इंदौर में 'जहरीले पानी' से 7 मौत, क्या हुआ ऐसा जो गई लोगों की जान । Indore Water News Update
06:04Ashish Sharma: शादी से 2 माह पहले तिरंगे में लिपटकर पहुंचा बेटा, अंतिम विदाई में उमड़ा हुजूम
02:06कफ सिरप से सावधान! भोपाल में क्यों शुरू हुआ कांग्रेस का हल्लाबोल
03:59Indore के Daulatganj में बड़ा हादसा, अचानक गिरी बहुमंजिला इमारत, बचाव अभियान जारी
03:23PM Modi का 75th Birthday, मध्य प्रदेश में मिला ये स्पेशल गिफ्ट
02:12PM Modi Madhya Pradesh: 'घुटनों पर आया पाकिस्तान' पीएम मोदी ने बताई नए भारत की ताकत