Raja Raghuvanshi Murder: स्कूटी 25KM दूर…लाश के पास महिला टी-शर्ट! कौन है कातिल- कहां है सोनम?

Published : Jun 04, 2025, 07:46 AM ISTUpdated : Jun 04, 2025, 07:47 AM IST
Indore couple missing Meghalaya 7

सार

इंदौर के राजा रघुवंशी की शिलांग में रहस्यमयी हत्या, शव खाई में मिला, शरीर पर धारदार हथियारों के निशान। पत्नी सोनम 12 दिन से लापता। स्कूटी 25 KM दूर कैसे पहुंची? सवालों के घेरे में पूरा मामला, क्या सोनम अगली कड़ी है इस मर्डर मिस्ट्री की?

Indore couple missing news: मेघालय की राजधानी शिलांग के पर्यटन स्थल पर इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। धारदार हथियारों और पेड़ काटने के औजारों से की गई इस नृशंस हत्या के बाद उनका शव गहरी खाई में फेंक दिया गया था। सोमवार को 11 दिन बाद राजा का शव मिला, लेकिन उनकी पत्नी सोनम का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजन राजा का शव लेकर इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला राज़ – धारदार हथियार से हत्या की पुष्टि

राजा रघुवंशी के शव का पोस्टमार्टम शिलांग में किया गया, जिसमें शरीर पर धारदार हथियार से वार के स्पष्ट निशान मिले। शव को खाई में फेंकने के कारण हड्डियां टूट चुकी थीं, जिससे हत्या की क्रूरता उजागर हुई। शिलांग एसपी विवेक सिम ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल हुए हथियार पुलिस ने जब्त कर लिए हैं।

11 दिन बाद मिला शव, पर सोनम की गुमशुदगी बनी रहस्य

23 मई को लापता हुए राजा और उनकी पत्नी सोनम की खोजबीन 12 दिन से जारी है। राजा का शव सोमवार को वेइसाडोंग इलाके की खाई में मिला, लेकिन सोनम का कोई अता-पता नहीं चल पाया। पुलिस ने सोनम की तलाश के लिए 70 से अधिक सदस्यों की टीम और ड्रोन की मदद ली, लेकिन सफलता नहीं मिली। परिवार को अब भी सोनम की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता है।

सोनम की स्कूटी पर मिली नई जानकारी – क्या है मर्डर मिस्ट्री का कनेक्शन?

पुलिस ने किराए पर ली गई स्कूटी के जीपीएस ट्रैकर से पता लगाया कि वह कुछ समय के लिए एडी व्यू पॉइंट पर रुकी थी। इसी इलाके में पुलिस ने सोनम की खोज में झरने और आसपास के क्षेत्रों की जांच ड्रोन से की, लेकिन सोनम का कोई सुराग नहीं मिला। यह सवाल भी उठ रहा है कि हत्या के बाद स्कूटी 25 किलोमीटर दूर कैसे पहुंची, जिसे लेकर पुलिस की जांच जारी है।

लोकल विवाद के कारण हुई हत्या? परिजन मांग रहे हैं CBI जांच

प्रारंभिक जांच में पुलिस तात्कालिक विवाद को हत्या का कारण मान रही है। परिजनों ने मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा से इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है ताकि हत्यारों को कड़ी सजा मिल सके। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर इलाके के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है।

खाई से मिली दवा और सफेद टी-शर्ट 

राजा के शव के पास एक दवा मिली है, जिसके बारे में परिवार ने बताया कि यह उनकी एसिडिटी की दवा हो सकती है। इसके अलावा, शव के पास एक सफेद महिला टी-शर्ट भी मिली है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है कि वह सोनम की है या किसी और की। ये सुराग इस मर्डर मिस्ट्री के कई सवालों को जन्म दे रहे हैं।

दुकानदार से हुई बहस भी जांच के घेरे में

बताया गया है कि राजा और सोनम ने हत्या से पहले कॉफी और केला खाए थे, लेकिन सोनम को कॉफी पसंद नहीं आई थी। इसी वजह से राजा का दुकानदार से विवाद हुआ था। पुलिस ने दुकानदार से भी पूछताछ की है ताकि इस घटना की पूरी पड़ताल की जा सके।

पुलिस की मुख्य फोकस सोनम की तलाश पर 

पुलिस सोनम की तलाश में लगातार जुटी है क्योंकि उनका मिलना पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए जरूरी माना जा रहा है। शव की जांच, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ पुलिस इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर रही है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ratlam Rajdhani Express Fire: 'अगर 5 मिनट की भी देरी होती...' चश्मदीदों ने बताया B-1 कोच के अंदर का खौफनाक सच!
IMD Heatwave Forecast: भीषण लू की चपेट में दिल्ली, MP, UP-बिहार, जल्द 47°C पारा, झारखंड में बादल