
Ladli Behna Yojana 2025: मध्यप्रदेश सरकार की बहुप्रचारित Ladli Behna Yojana में इस रक्षाबंधन पर बहनों को विशेष उपहार मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐलान किया है कि अगस्त माह में योजना की मासिक राशि ₹1250 के साथ-साथ ₹250 अतिरिक्त रक्षाबंधन शगुन के रूप में दिया जाएगा। इससे पात्र बहनों के खाते में कुल ₹1500 ट्रांसफर किए जाएंगे।
राज्य सरकार ने Ladli Behna Yojana की अगली किस्त और बोनस को लेकर कोई फाइनल तारीख नहीं बताई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक 10 से 15 जुलाई 2025 के बीच राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे खातों में आ सकती है। यह राशि बहनों को पर्व से पहले मिल जाए, इसके लिए सरकार की ओर से तैयारी पूरी की जा रही है।
यह भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी से उठा खतरा! MP में भारी बारिश की चेतावनी, फसलों पर मंडरा रहा संकट
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि Ladli Behna Yojana का उद्देश्य उन महिलाओं तक सहायता पहुँचाना है जो आर्थिक रूप से पिछड़ी हैं। नीचे दिए गए वर्ग योजना से अपात्र माने गए हैं:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है, “Ladli Behna Yojana केवल वित्तीय सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के प्रति राज्य का सम्मान और विश्वास का प्रतीक है।” इस योजना के जरिए सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर देना चाहती है।
योजना से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए महिलाएं अपने ग्राम पंचायत, आंगनवाड़ी केंद्र या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावा, मोबाइल पर SMS और CM Helpline 181 से भी जानकारी दी जाती है।
यह भी पढ़ें: MP की महिलाओं के लिए खुशखबरी, इस योजना से मिलेगी खेती के लिए लाखों की मदद?
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।