
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार खजुराहो और पन्ना टाइगर रिजर्व के आसपास पर्यटकों के लिए सभी सुविधाएं विकसित कर रही है। खजुराहो में पहले से ही एयरपोर्ट है और अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से खजुराहो के लिए नई वंदे भारत ट्रेन शुरू कर दी है। इससे बुंदेलखंड की शान मतंगेश्वर महादेव सीधे काशी विश्वनाथ से जुड़ गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नई पीएमश्री हेली टूरिस्ट सर्विस शुरू की है। इसके अलावा प्रदेशवासियों को इंटरस्टेट हवाई सेवा और एयर एंबुलेंस सुविधा भी मिल रही है। पर्यटक इन सेवाओं का पूरा लाभ ले सकते हैं।
डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश आने वाले पर्यटकों की संख्या में 526 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। बीते साल यहां 13 करोड़ 41 लाख से अधिक पर्यटक आए। उन्होंने कहा कि पर्यटन प्रोत्साहन योजनाओं के चलते भविष्य में यह आंकड़ा और बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री ने खजुराहो में होटल द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस का दीप प्रज्ज्वलन और फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर ओबेरॉय ग्रुप के स्वामी अर्जुन ओबेरॉय ने पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
डॉ. यादव ने कहा कि खजुराहो ईश्वर का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है। ओबेरॉय ग्रुप के राजगढ़ पैलेस के माध्यम से खजुराहो समृद्धि के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। बुंदेलखंड का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है। खजुराहो की प्राचीन स्थापत्य कला और महाराजा छत्रसाल की राजधानी होने के कारण पूरी दुनिया पर्यटकों को खींचती है।
बुंदेलखंड में आल्हा-ऊदल की वीरता की कहानियां पर्यटकों के लिए आकर्षण हैं। 70 एकड़ में तैयार राजगढ़ पैलेस होटल से न केवल पर्यटकों को लग्ज़री सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
ये भी पढ़ें- 8000 करोड़ का निवेश और सिर्फ 7 महीने में लोकार्पण! कैसे बदल रहा है एमपी का भविष्य
क्षेत्रीय सांसद वी. डी. शर्मा ने कहा कि खजुराहो एक विश्व धरोहर स्थल है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के 17 आइकोनिक सिटी में इसे शामिल किया है। पन्ना टाइगर रिजर्व के कारण विदेशी पर्यटक भी खिंचे चले आते हैं। अब खजुराहो को हवाई सेवा और सुपरफास्ट वंदे भारत ट्रेन से नियमित कनेक्टिविटी मिल गई है।
ये भी पढ़ें- 21 साल बाद MP में वापस आ रहीं सरकारी बसें, जानें किस रूट पर कितनी बसें?
अर्जुन ओबेरॉय ने बताया कि मध्यप्रदेश अतुलनीय पर्यटन संभावनाओं और संस्कृति का केंद्र है। राजगढ़ पैलेस का डिज़ाइन और रूप पर्यटकों को मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक विरासत के करीब लाएगा। यह होटल भविष्य में पर्यटकों के लिए मध्यप्रदेश का गेटवे बनेगा।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।