मां ने अनजान के साथ भेज दी 10 साल की बच्ची, फिर हुआ रोंगटे खड़े करने वाला कांड

Published : Nov 07, 2024, 02:42 PM IST
Guna girl kidnapped and raped

सार

 गुना में 10 साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। बाजार में मक्का बेचने गई बच्ची को एक अज्ञात व्यक्ति बहलाकर ले गया और जंगल में बेहोशी की हालत में छोड़ दिया। गंभीर हालत में बच्ची को भोपाल रेफर किया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के गुना जिले में चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां बुधवार को मां के साथ मार्केट गई एक 10 साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति बच्ची को झांसा देकर अपने साथ ले गया था।रात करीब साढ़े नौ बजे बच्ची बेहोशी की हालत में जंगल में मिली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

मां के साथ बच्ची मक्का बेचने गई थी मार्केट

लड़की मक्का बेचने और गेहूं पिसाने मार्केट गई थी। बुधवार रात को सिरसी थाना प्रभारी को घटना की जानकारी मिली। लड़की को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। लड़की के पिता ने बताया कि मां-बेटी मक्का बेचने और गेहूं पिसवाने के लिए मार्केट गई थीं। फसल बेचने और गेहूं पिसवाने के बाद वे घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति मिला और उसने मां को यह कहकर लड़की को अपने साथ भेजने के लिए राजी कर लिया कि दुकानदार ने 100 रुपए कम लौटा दिए हैं और वह पैसे वापस दिलाने में मदद करेगा।

अज्ञात व्यक्ति पर मां का भरोसा करना पड़ा महंगा

मां ने अज्ञात व्यक्ति पर भरोसा कर लिया। उसने उसके साथ अपनी 10 साल की बेटी को भेज दिया। जो उस बच्ची को बाइक से जंगल में ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो पिता ने उसकी तलाश शुरू कर दी। घंटों बाद बिटिया जंगल में बेहोशी की हालत में मिली। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और खून बह रहा था। यह देख माता-पिता के होश उड़ गए। वह बेटी को अस्पताल लेकर भागे।

हालत ज्यादा सीरियस होने पर बच्ची को रेफर किया गया भोपाल

पुलिस को सूचना दी गई। बच्ची के साथ रेप की घटना से पुलिस भी भौचक रह गई। पुलिस अब अज्ञात व्यक्ति की तलाश कर रही है। लड़की की हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से जिला चिकित्सालय से भोपाल रेफर कर दिया गया है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Indore EV Car Fire Accident : दिल दहला देंगी 7 तस्वीरें, गठरी में ले जानी पड़ी 7 लाशें
Today Weather in Bhopal: आसमान साफ लेकिन चढ़ेगा पारा! भोपाल-इंदौर समेत इन शहरों में बढ़ेगी गर्मी