मध्यप्रदेश खेल अलंकरण समारोह 2021-22 एवं खेलो इंडिया सेन्टर्स का हुआ लोकार्पण, सीएम शिवराज ने की ये घोषणाएं

Published : Sep 16, 2023, 06:19 PM IST
MP Khel Alankar Samaroh

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश खेल अलंकरण समारोह 2021-22' एवं खेलो इंडिया सेन्टर्स के लोकार्पण के साथ प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल संघ के लिए कई घोषणाएं कीं।

भोपाल। मध्यप्रदेश खेल अलंकरण समारोह 2021-22' एवं खेलो इंडिया सेन्टर्स का आज लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि के रूप में शिवराज सिंह चौहान मौजूद थे। उन्होंने कार्यक्रम के उद्घाटन के साथ प्रदेश के खिलाड़ियो के लिए कई घोषणाएं कीं। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि ओलंपिक गेम्स, एशियन गेम्स और अन्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी जाएगी एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि दी जाएगी।

खेल संघों को हर साल पांच लाख मिलेंगे
उन्होंने ऐलान किया कि खेल अकादमी के मुख्य तकनीकी सलाहकारों, प्रशिक्षकों आदि अमलों की सेवा शर्तों को और उपयोगी बनाया जाएगा तथा उनके मानदेय में वृद्धि की जाएगी। इसके साथ ही खेल संघों को नियमित गतिविधियों के संचालन के लिए राज्य स्तरीय खेल संघ को प्रतिवर्ष ₹5 लाख की राशि दी जाएगी।

कई पद सृजित किए जाएंगे
मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि खेल विभाग के अमले की पुनर्संरचना की जाएगी तथा महानिदेशक, खेल का पद भी सर्जित किया जाएगा। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नाथू बरखेड़ा में क्रिकेट स्टेडियम के साथ ही साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंग पूल और साइकिलिंग बैलोड्रम का निर्माण किया जाएगा।

पुरस्कारों की संख्या बढ़ाई जाएगी
सीएम शिवराज ने खेल अकादमियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए खिलाड़ियों की सीटों में वृद्धि करने का भी ऐलान किया है। एकलव्य पुरस्कार 15 से बढ़ाकर 20, विक्रम पुरस्कार 12 से बढ़ाकर 20 तथा विश्वामित्र पुरस्कार भी 3 से बढ़ाकर 5 किए जाएंगे। हर विभाग में खिलाड़ी कोटे से भर्ती के लिए पद आरक्षित किए जाएंगे।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Haridwar Sant Sammelan: CM मोहन यादव ने सनातन संस्कृति पर दिया जोर, सिंहस्थ-2028 को मिली शुभकामनाएं
CM Mohan Yadav in Haridwar: हरिद्वार पतंजलि योगपीठ में स्वामी रामदेव संग मुख्यमंत्री का योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश