
MP Congress News: MP कांग्रेस में गुना जिले में हलचल मची हुई है। राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह को गुना जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में असंतोष उभरकर सामने आया। शनिवार को गुस्साए कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला फूंका। सोशल मीडिया पर भी कार्यकर्ता कांग्रेस फैसले की आलोचना कर रहे हैं और जयवर्धन की छवि को धूमिल करने का आरोप लगा रहे हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश का नेतृत्व करने वाले नेता को केवल जिले तक सीमित करना अन्यायपूर्ण है। कई कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पोस्ट में आलाकमान से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की। यही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में निर्णय लेने की प्रक्रिया में सभी कार्यकर्ताओं की राय को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में डैमेज कंट्रोल किया। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस परिवार के जांबाज साथियों, अब हमें मिलकर संगठन सृजन अभियान के अगले पड़ाव की ओर कदम बढ़ाना है। उनके अनुसार संगठन निर्माण की प्रक्रिया में चयन से वंचित रहे साथियों को शीघ्र ही नई जिम्मेदारी दी जाएगी। मुख्य लक्ष्य 2028 में कांग्रेस सरकार बनाना है।
यह भी पढ़ें… डिंडौरी में धारदार हथियार से महिला की हत्या, चोरी नहीं, तो हत्या का मकसद क्या?
कांग्रेस ने शनिवार को जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। इसमें राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह को गुना जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। पार्टी में यह कदम काफी उत्साहजनक माना जा रहा है, क्योंकि जयवर्धन की स्वीकार्यता पार्टी के अंदर उच्च स्तर पर है। 14 साल पहले उन्होंने जनता का भरोसा जीतकर राजनीति में प्रवेश किया था। तब से वे जनता के साथ लगातार जुड़े रहे और संगठन को मजबूत बनाने में योगदान दिया।
जयवर्धन सिंह ने 2011 में पिता दिग्विजय सिंह के समक्ष राजनीति में आने की इच्छा जताई थी। पिता ने शर्त रखी कि पहले राघौगढ़ की जनता के साथ सात दिन बिताएं और प्रत्येक परिवार से मिलकर उनकी राय जानें। जनता ने उन्हें स्वीकार किया, और तभी उनका राजनीतिक सफर शुरू हुआ। इस अनुभव और जनसंपर्क के चलते उन्हें अब गुना जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें… जबलपुर के ये 3 मॉल्स बच्चों और परिवार के लिए परफेक्ट एंटरटेनमेंट पैकेज, क्या आप जानते हैं?
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।