शिवराज जैसा कोई नहीं - एक ही बंदा काफी है, जौरा मुरैना में जोरदार बारिश के बीच मुख्यमंत्री चौहान ने दिया भाषण

Published : Sep 09, 2023, 10:07 AM IST
shivraj-singh-chouhan-address-in-rain-at-jaura-morena

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार शाम को मुरैना जिले के जौरा में भारी बारिश के बावजूद भीगते हुए एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश में बारिश के लिए भगवान महाकाल को धन्यवाद दिया ।

जौरा मुरैना. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार शाम को मुरैना जिले के जौरा में भारी बारिश के बावजूद भीगते हुए एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया।जनता ने भी भीगते हुए बारिश में पूरे जोश के साथ भाषण सुना।इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा- 'मेरी जनता भीग रही है तो मैं भी भीगते हुए सभा करूंगा, भाषण दूंगा।मैंने बारिश के लिए उज्जैन के महाकाल मंदिर में प्रार्थना की और भगवान ने मेरी प्राथना का जवाब दिया। अब पूरे राज्य में भरपूर बारिश हो रही है।'

बारिश के बीच मुख्यमंत्री को सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। एक महिला ने उनके हाथ पर राखी भी बांधी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वह अपने राज्य की महिलाओं की आंखों में आंसू नहीं आने देंगे।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
मध्य प्रदेश में खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते! 8,635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव से मचेगी औद्योगिक हलचल