MP Foundation Day: 1 नवंबर को क्या होगा खास? CM मोहन यादव ने बताया पूरा प्लान

Published : Oct 24, 2026, 01:57 PM IST
Mohan Yadav

सार

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस और 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती की तैयारियों पर चर्चा की। इस वर्ष स्थापना दिवस पर किसान कल्याण योजनाओं पर विशेष फोकस रहेगा। दोनों ही आयोजन भव्य स्तर पर मनाए जाएंगे।

भोपाल: मध्यप्रदेश में 1 नवंबर को स्थापना दिवस और 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भव्य स्तर पर मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार, 24 अक्टूबर को लोकभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात कर दोनों आयोजनों की तैयारियों और योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस साल प्रदेश में ‘किसान कल्याण वर्ष’ मनाया जा रहा है। ऐसे में स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में किसानों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को भी शामिल किया जाएगा।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल से CM मोहन यादव ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 अक्टूबर को लोकभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रदेश के विकास, सरकार की विभिन्न योजनाओं और आने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने राज्यपाल को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की तैयारियों और प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी।

स्थापना दिवस पर किसान कल्याण योजनाओं पर रहेगा फोकस

मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस हर साल 1 नवंबर को मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान वर्ष को ‘किसान कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्थापना दिवस के आयोजनों में किसानों के हित और कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रमुखता देने की तैयारी है।

सरकार की कोशिश है कि स्थापना दिवस के कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश की उपलब्धियों के साथ किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाए।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर होंगे भव्य कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाएगी। मध्यप्रदेश में बड़ी संख्या में अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोग रहते हैं। ऐसे में प्रदेशभर में, खासकर जनजातीय क्षेत्रों में, जयंती के अवसर पर विशेष आयोजन किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाने की तैयारी की जा रही है। इस आयोजन में पूरे देश की भागीदारी भी रहेगी। भगवान बिरसा मुंडा को आदिवासी समाज के अधिकारों और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के लिए याद किया जाता है।

आगामी कार्यक्रमों पर भी हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्यपाल के साथ आने वाले वर्ष और उसमें होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सरकार की विभिन्न पहलों को लेकर मार्गदर्शन दिया और उनका उत्साह बढ़ाया।सरकार अब स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा जयंती के कार्यक्रमों को भव्य रूप देने की तैयारियों में जुटी है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

MP Fisheries Policy 2026: मध्यप्रदेश में दोगुना होगा मछली उत्पादन, 50 हजार रोजगार का लक्ष्य
MP Semiconductor Summit: सेमीकंडक्टर सेक्टर में दो कंपनियों का बड़ा दांव, इंदौर में ₹1,210 करोड़ के निवेश प्रस्ताव