सेना दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सैनिकों को भावुक सलाम

Published : Jan 16, 2025, 12:41 PM IST
Mohan-Yadav-wishes-on-Army-Day

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेना दिवस पर वीर जवानों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को नमन किया। उन्होंने देशवासियों को सेना के साहस पर गर्व करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 जनवरी को "सेना दिवस" पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेना दिवस देश के वीर जवानों के शौर्य, पराक्रम, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि देशवासियों को अपनी सेना और सैनिकों के साहस पर गर्व है।

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज का दिन भारतीय सेना की वीरता से परिपूर्ण गाथाओं और कर्तव्य निष्ठ पर गर्व करने का दिन है। मातृभूमि की रक्षा के लिये हमारे जवानों की नि-स्वार्थ सेवा और समर्पण पर देशवासियों को गर्व है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि "मैं देश की सेना के जवानों को सैल्यूट करता हूँ, जिन्होंने मौसम और हालातों पर काबू पाते हुए देश की रक्षा और आन-बान के लिए अपने परिवार से ऊपर अपने कर्तव्य पथ पर दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।"

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Krishak Kalyan Varsh: किसान कल्याण वर्ष के तहत गेहूं उपार्जन व भंडारण को नई मजबूती
MP Wildlife News: कूनो नेशनल पार्क में वन्यजीव संरक्षण को नई गति, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते