MP में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 139 कलाकारों की अनोखी प्रस्तुति ने दिलाई नई पहचान

Published : Feb 21, 2025, 11:23 AM IST
MP में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 139 कलाकारों की अनोखी प्रस्तुति ने दिलाई नई पहचान

सार

MP News: MP के खजुराहो में 51वें नृत्य महोत्सव में 139 क्लासिकल डांसर्स ने 25 घंटे तक लगातार नृत्य कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। सीएम मोहन यादव ने कलाकारों को दी बधाई। 

MP News: विश्व प्रसिद्ध खजुराहो नृत्य महोत्सव 2025 में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में आयोजित इस महोत्सव के दौरान 139 शास्त्रीय नृत्य कलाकारों ने लगातार 25 घंटे तक प्रस्तुति देकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर कलाकारों को बधाई दी और कहा कि यह नृत्य साधकों और भारतीय संस्कृति के लिए गर्व का क्षण है।

खजुराहो में नृत्य महोत्सव का इतिहास

खजुराहो का नृत्य महोत्सव भारतीय संस्कृति और कला का अनोखा संगम है, जो हर साल देश-विदेश से आए कलाकारों को एक मंच प्रदान करता है। 2025 के संस्करण में यह महोत्सव उस समय ऐतिहासिक बन गया, जब 139 कलाकारों ने 24 घंटे 9 मिनट और 26 सेकंड तक लगातार नृत्य प्रस्तुत कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

19 फरवरी को शुरू हुआ रिकॉर्ड ब्रेकिंग परफॉर्मेंस

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का यह प्रयास 19 फरवरी 2025 को दोपहर 2:35 बजे शुरू हुआ और 20 फरवरी तक जारी रहा। इसमें कथक, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम और ओडिसी जैसे विभिन्न शास्त्रीय नृत्य शामिल थे। भरतनाट्यम की प्रस्तुति के साथ इस मैराथन का समापन हुआ।

यह भी पढ़ें…GIS 2025: PM मोदी के साथ कौन-कौन होगा शामिल? अंबानी, अडाणी और टाटा का बड़ा दांव!

CM मोहन यादव ने किया कलाकारों का सम्मान

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि की पुष्टि कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रमाण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा, "यह आयोजन भारतीय संस्कृति की समृद्धि का प्रमाण है। खजुराहो ने आज पूरी दुनिया में अपनी सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत किया है। यह नृत्य साधकों और कलाकारों के लिए गौरव का पल है।"

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ मध्य प्रदेश का नाम

इस रिकॉर्ड ब्रेकिंग परफॉर्मेंस में देशभर के कलाकारों ने हिस्सा लिया। 25 घंटे तक चले इस नृत्य मैराथन ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में मध्य प्रदेश का नाम दर्ज कर दिया। मध्य प्रदेश का खजुराहो नृत्य महोत्सव 2025 कला प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बन गया। 139 डांसर्स की यह प्रस्तुति न केवल भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर लेकर गई, बल्कि इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी स्थान दिलाया। मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में यह आयोजन और भी खास बन गया।

यह भी पढ़ें…"घरवालों का ख्याल रखना": बोल युवक ने लगा दी ट्रेन के आगे छलांग, और फिर...

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Today Weather in Delhi: कहीं तेज हवा तो कहीं गरज-बारिश, दिल्ली-लखनऊ समेत 10 बड़े शहरों में मौसम का बड़ा अपडेट
CM मोहन यादव ने नेपानगर के लिए खोला खुशियों का पिटारा, बदल जाएगी पूरी तरह सूरत