पोंगल की मिठास: एकता और बंधुत्व का त्योहार

Published : Jan 16, 2025, 09:36 AM IST
one-month-of-Dr-Mohan-Yadav-government

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पोंगल, मकर संक्रांति और लोहड़ी जैसे त्योहारों को हमारी कृषि और ऋतुओं से जोड़ते हुए, उन्हें एकता और बंधुत्व का प्रतीक बताया और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत उत्सव प्रिय संस्कृति को मानने वाला राष्ट्र है। हमारे त्योहार कृषि व्यवस्था और ऋतुओं से हमें जोड़ते हैं। चाहे पोंगल हो या मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व, यह सभी हर ऋतु में समान रूप से आगे पीछे आते हैं। ये त्योहार हमें एकता और बंधुत्व के भाव से भरकर हमारी आंतरिक शक्तियों को सशक्त बनाते हैं।

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पोंगल के अवसर पर प्रदेश में रहने वाले तमिल भाई बहनों और दक्षिण भारत के नागरिकों के लिए प्रसारित संदेश में कहा कि दूध और गुड़ में उबले चावल से स्वादिष्ट व्यंजन पोंगल भी बनता है। हमारे पर्व-त्योहार आनंद को कई गुना बढ़ा देते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को पोंगल की बधाई और मंगलकामनाएँ दीं।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ek Ped Maa Ke Naam 2.0: विश्व पर्यावरण दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, जानिए प्लान
World Environment Day 2026: एक पेड़ मां के नाम 2.0 शुरू, भोपाल से CM मोहन यादव का बड़ा संदेश