MP : मंडला में 150 गायें और फ्रिज में गोमांस मिलने पर 11 घरों पर चलाया बुलडोजर

एमपी के मंडला जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां आरोपियों द्वारा 150 से अधिक गायें काटने के लिए रखीं थी। वहीं 11 से अधिक घरों में रखें फ्रिज से गोमांस मिला है।

subodh kumar | Published : Jun 17, 2024 8:07 AM IST

मंडला. मध्यप्रदेश के मंडला जिले में पुलिस और प्रशासन की टीम ने मिलकर गोवंश की तस्करी और गो मांस विक्रय करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश कर एक साथ 11 घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया है। इस कार्रवाई से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। वहीं आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जार हा है।

काटने के लिए रखीं थी गायें

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसके आधार पर दबिश दी तो सही में भी गोवंश तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने घरों में दबिश देकर जांच की तो करीब 11 घरों से फ्रिज में गो मांस मिला। जिसे जांच के लिए भेजा गया, तो गो मांस होने की पु​ष्टि भी हो गई है।

ऐसे हुआ खुलासा

दरअसल सूचना मिली थी कि एमपी के मंडला जिले के नैनपुर के भैसवाही क्षेत्र में काटने के लिए बड़ी संख्या में गायों को लाया गया था। जानकारी मिलते ही पुलिस ने जाकर छापेमार कार्रवाई की तो सूचना सही निकली। कई घरों से फ्रिज में से गो मांस मिला। जिसे पेकिंग कर कहीं भेजा भी जाता है।

यह भी पढ़ें : नि:संतान पति-पत्नियों के लिए खुशखबरी, अब FREE में होगा बच्चे पैदा करने का इलाज

गाय ही हड्डी और खाल भी मिली

दबिश के दौरान पुलिस को कई घरों में गाय की खाल, हड्डियां आदि चीजें भी मिलीं। जिन्हें कमरों में छुपाकर रखा गया था। ये सब मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गोवंश को छुड़वाकर गोशाला भेजा। इस मामले में पुलिस ने बुलडोजर से 11 घरों को गिरवा दिया, वहीं कई लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 10 फरार हो गए हैं। जिनकी तलाश चल रही है।

यह भी पढ़ें : बॉयफ्रैंड के साथ रात गुजारने गर्लफ्रैंड ने होटल में बुलाया, फिर आधी रात को....

 

 

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Kanpur Viral Video : ट्रैफिक सिपाही की सरेआम दबंगई, कार चालक पर बरसाया थप्पड़
Delhi Water Crises News: Atishi का जल संकट पर गंभीर आरोप, BJP पर तगड़ा हमला| Arvind Kejriwal
कौन बनाता है EVM और कैसे करती है ये काम? OTP से लेकर चिप बदलने तक जानिए 5 सवालों के जवाब
Weather Update: कब होगी बारिश? सातवें दिन भी गर्मी से पारा रहा हाई, IMD ने किया अलर्ट|Monsoon
Bengal Train Accident : Kanchenjunga Express को मालगाड़ी ने मारी टक्कर, कई डिब्बे क्षतिग्रस्त