उज्जैन में IT पार्क का भूमिपूजन, युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे

Published : Dec 22, 2024, 12:47 PM IST
Mohan-Yadav-launch-logo-website-for-Global-Investors-Summit-2025

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में 46 करोड़ की लागत से बनने वाले IT पार्क का भूमिपूजन किया। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेंगे और उज्जैन IT हब बनेगा।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज का दिन उज्जैन के निवासियों के लिए और हम सबके लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। यह एक अलग इतिहास बनकर स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। उज्जैन जो अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर के लिए विश्व प्रसिद्ध है, अब तकनीकी क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाएगा। उज्जैन में प्राचीनकाल से ही विज्ञान, खगोलशास्त्र और गणित के विद्वान रहे हैं। इसी भूमि पर आधुनिक विज्ञान की नींव रखी गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में आईटी पार्क के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शनिवार को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने इंदौर रोड़ पर एमपी इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के द्वारा 46 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले आईटी पार्क का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगामी फरवरी-2025 में भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर समिट के लोगो को रिमोट के माध्यम से लॉन्च किया गया। साथ ही इंवेस्टर समिट की ऑफिशियल वेबसाईट investmp.in का शुभारंभ किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे युवाओं को अब रोजगार की तलाश में घर से अधिक दूर नहीं जाना होगा। हम एक नए ईको सिस्टम का निर्माण करेंगे। वर्तमान समय में देश और प्रदेश में महत्वपूर्ण बदलाव हो रहे हैं। हमारे देश में सबसे अधिक आबादी युवा वर्ग की है। हमारी युवा शक्ति में भविष्य की संभावनाओं को लेकर आगे बढ़ने की सकारात्मक शक्ति है। हमारे युवाओं के हाथ में शक्ति, उनके पैरों में गति और मस्तिष्क में भविष्य की दूरदृष्टि है। बस उन्हें सरकार के प्रोत्साहन की आवश्यकता है। आज हमारे देश के युवा विश्व की कई बड़ी कंपनियों में सीईओ के पद पर पदस्थ हैं तथा भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। आज पूरी दुनिया आशा से भारत की तरफ देख रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में आईटी पार्क के निर्माण के बाद प्रत्यक्ष रूप से 500 से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और सहायक सेवाओं (कैफे, परिवहन और आवास) के माध्यम से 1 हजार से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह परियोजना उज्जैन को प्रदेश के प्रमुख आईटी गंतव्यों में शामिल करेगी जिससे निवेश में तेजी आएगी। स्थानीय युवाओं के लिए आईटी और तकनीकी नौकरियों में अवसर बढ़ेंगे। पार्क में स्टार्ट-अप और छोटे उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा। मध्यप्रदेश आईटी और इलेक्ट्रॉनिक मैनुफेक्चरिंग में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। अन्य प्रदेशों के लोग और निवेशक मध्यप्रदेश की ओर रूझान कर रहे हैं। हम उज्जैन को औद्योगिक और आर्थिक समृद्धि के नए शिखर तक पहुंचाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगपतियों और निवेशकों को हर संभव सहायता और सहयोग देने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में हमने रिजनल इंडस्ट्रीयल कॉन्कलेव की शुरूआत की ताकि स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके। यह बदलते दौर का मध्यप्रदेश है। आने वाले समय में 3 लाख से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। हमारे प्रदेश की कनेक्टीविटी बढ़ाने के लिए निरंतर सड़क मार्ग को सुदृढ़ करने का काम सरकार के द्वारा किया जा रहा है। हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग के माध्यम से हम देश के किसी भी क्षेत्र में आवागमन सुगमता से कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जहां भी आईटी की संभावना होगी वहां आईटी प्रारंभ किया जाएगा। प्रदेश सरकार के द्वारा आईटी पॉलिसी को निरंतर प्रोत्साहन देने का कार्य किया जा रहा है। सरकार द्वारा एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रतिदिन एक नई सौगात प्रदेशवासियों को प्रदान की जा रही है। वर्तमान में राज्यों में परस्पर सामन्जस्य को बढ़ाने के कार्य में भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सभी मिलकर देश की प्रगति में योगदान कर रहे हैं।

आईटी पार्क के फेस-1 में लगभग 1 लाख 23 हजार वर्ग फीट में आईटी पार्क का निर्माण किया जाएगा। आगामी दो वर्ष में इसकी पूर्ण होने की संभावना है। इसमें 1.2 लाख वर्ग फीट आवंटन योग्य आईटी स्पेस का निर्माण किया जाएगा जहां लगभग 30 आईटी इंडस्ट्री अपना प्लग एंड प्ले आधारित मॉडल पर कार्य प्रारंभ कर सकेंगी। आईटी पार्क में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की ग्रीन बिल्डिंग डिजाईन, उच्च गुणवत्ता की इंटरनेट कनेक्टिवीटी, अत्याधुनिक डेटा सेंटर और इंक्यूबेशन सेंटर बनाए जाएंगे।

आईटी पार्क के प्रथम फेस में उपलब्ध जगह से अधिक आए ईओआई

एमपीआईडीसी के श्री राजेश राठौर ने जानकारी दी कि आईटी पार्क के प्रथम फेस के अंतर्गत होने वाले निर्माण में जितनी भी जगह थी उससे डेढ़ गुना अधिक निवेशकों के द्वारा जगह के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने निर्देश दिए कि आईटी पार्क का दूसरा फेस भी इसी के साथ प्रारंभ किया जाए।

मुख्यमंत्री के द्वारा नि:क्षय अभियान के अंतर्गत टीबी से शत-प्रतिशत मुक्त ग्राम पंचायतों के सरपंच और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: RSS के 100 वर्ष पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, UCC को बताया समानता का प्रतीक
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल