हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं के लिए CM मोहन यादव ने माना PM मोदी का आभार

Published : Aug 03, 2024, 11:02 AM IST
Mohan-Yadav-thanked-PM-Modi-for-newly-announced-National-High-Speed-Road-Corridor-Projects

सार

मोदी कैबिनेट ने अहम फैसले में 8 नए राष्ट्रीय हाईस्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी दी। इसके लिए MP के मुख्यमंत्री डॉमोहन यादव ने PM मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा- 'मध्य प्रदेश को इस कॉरिडोर से अत्यधिक ढांचागत और आर्थिक लाभ मिलेगा।'

भोपाल। मोदी सरकार 3.0 की कैबिनेट ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की। केंद्र सरकार ने 8 राष्ट्रीय हाईस्पीड रोड कॉरिडोर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। इन परियोजनाओं की घोषणा के बाद मध्य प्रदेश के CM डॉ मोहन यादव ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा-

₹50,655 करोड़ के निवेश के साथ 936 किलोमीटर से अधिक लंबी 8 राष्ट्रीय हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को हार्दिक धन्यवाद।

केंद्र में स्थित राज्य के रूप में, मध्य प्रदेश को 6-लेन आगरा-ग्वालियर नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर परियोजना से अत्यधिक बुनियादी ढांचागत और आर्थिक लाभ मिलेगा।

यह पहल लॉजिस्टिक्स दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि करेगी, भीड़भाड़ को कम करेगी और देश भर में कनेक्टिविटी में सुधार करेगी, जिससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

 

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: विजयादशमी पर शस्त्र पूजन, पुलिस भर्ती से लेकर 750 पदों तक CM मोहन यादव ने दिया बड़ा अपडेट
Vijayadashami 2026: CM हाउस में कन्या पूजन, शस्त्र पूजन के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिया खास संदेश