CM मोहन यादव ने दी स्वतंत्रता दिवस 2024 की बधाई- शक्तिशाली भारत हो रहा निर्मित

Published : Aug 14, 2024, 11:24 PM ISTUpdated : Aug 14, 2024, 11:28 PM IST
Mohan-Yadav-wish-on-Independence-Day-2024

सार

CM मोहन यादव ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन किया। उन्होंने PM मोदी के नेतृत्व में भारत के तेजी से प्रगति की ओर बढ़ने और मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के संकल्प को दोहराया।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 78वें स्वतंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का पावन दिन भारत माता को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले वीरों एवं राष्ट्रभक्तों के पुण्य स्मरण का अवसर प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। पिछला एक दशक भारत के गौरव को बढ़ाने वाला दशक रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में तेजी से वैभवशाली और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। भारत विश्व की तीसरी अर्थ व्यवस्था बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में मध्यप्रदेश की 4 प्रतिशत सहभागिता को अगले पाँच वर्ष में 5 प्रतिशत तक ले जाने के लिए मध्यप्रदेश संकल्पित होकर कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार जनोन्मुखी प्रशासन, गरीबों के कल्याण की योजनाएं अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए कटिबद्ध‍ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की समृद्धि, खुशहाली और विकास की कामना है।

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के प्रमुख इमारतों को तिरंगे के रंगों में सजाया गया, जिसे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ट्वीट किया

 

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP : पति ने शेयर किया अपने बेडरूम का 13 मिनट का Video, पत्नी बोली-दरिंदा है ये
CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी