मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने थामी तलवार, इंदौर में महिलाओं का शौर्य देख दंग

Published : Nov 11, 2024, 10:40 AM ISTUpdated : Nov 11, 2024, 10:51 AM IST
Mohan-Yadav-in-Indore-at-the-world-record-fencing-program-Shaurya-Veera-of-women-power

सार

इंदौर में 5000 से ज़्यादा महिलाओं ने एक साथ तलवारबाज़ी का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए और ख़ुद तलवार चलाकर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार इंदौर में नारी शक्ति के तलवारबाजी के वर्ल्ड रिकार्ड कार्यक्रम "शौर्य वीरा" में पहुंचे। उन्होंने 5 हजार से अधिक महिलाओं और बालिकाओं को जोश और जुनून के साथ तलवारबाजी करते हुए देखा तो वे अपने आप को रोक नहीं सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोनों हाथों में तलवार थामी और सांकेतिक रूप से शस्त्र कला का प्रदर्शन भी किया। उन्होंने दोनों हाथों से तलवारबाजी के हुनर दिखाये।

अनमोल मुस्कान वेलफेयर सोसायटी इंदौर द्वारा महिलाओं की आत्मरक्षा के गुर सिखाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। देश में पहली बार 5 हजार महिलाओं ने एक साथ, एक समय और एक स्थान पर तलवारबाजी का सामूहिक प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस तरह के आयोजन के लिये आयोजक संस्था को पाँच लाख रूपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण की अद्वितीय पहल और अनूठा उदाहरण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर वह है जिसका "न कोई ओर न कोई छोर" है, जो करता है अद्भुत करता है।

 

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Krishak Kalyan Varsh: किसान कल्याण वर्ष के तहत गेहूं उपार्जन व भंडारण को नई मजबूती
MP Wildlife News: कूनो नेशनल पार्क में वन्यजीव संरक्षण को नई गति, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते