दुर्घटना या साजिश?: जहर, टक्कर और मौत! एक जिंदगी के बदले तीन मौतें, क्या है पीछे का सच?

Published : Feb 23, 2025, 11:36 AM IST
Khandwa road accident

सार

MP News: खंडवा में एक भयानक सड़क हादसे ने सबको चौंका दिया। एक जिंदगी बचाने के चक्कर में तीन लोगों की जान चली गई। लेकिन इस दुर्घटना के पीछे की असली वजह क्या थी? क्या यह एक सामान्य हादसा था या कोई अनदेखी साजिश? पुलिस जांच जारी है!

MP News: शनिवार रात पुनासा रोड पर एक घटना घटी जिसने सभी को चौंका दिया। घर की एक महिला की जिंदगी बचाने के चक्कर में तीन लोगों की जान चली गई। अस्पताल जाते समय तेज रफ्तार बोलेरो और ट्राले की जोरदार टक्कर ने न केवल तीन जिंदगियां छीन लीं बल्कि कई सवाल भी खड़े कर दिए। हादसे के पीछे की सच्चाई क्या है? क्या यह केवल एक संयोग था या कोई अनदेखा कारण? घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

बोलेरो में सवार थे 7 लोग, महिला को ले जा रहे थे अस्पताल 

बताया जा रहा है कि बोलेरो कार (MP 08-T-2524) गुना में रजिस्टर्ड थी और इसमें ग्राम गोराड़िया का एक परिवार सवार था। परिवार की एक महिला ने किसी कारणवश घर में जहर पी लिया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सनावद अस्पताल ले जाया जा रहा था। कार में कुल सात लोग सवार थे। दूसरी ओर, ट्राला (MP 08-ZF-2278) सनावद से पुनासा की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों वाहन सुलगांव के पास पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, तेज रफ्तार के चलते उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो कार सड़क से नीचे उतर गई, जबकि ट्राला सड़क पर आड़ा हो गया।

यह भी पढ़ें… PM मोदी का MP दौरा Live: बागेश्वर धाम कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन, भोपाल में नेताओं संग बैठक, GIS 2025 का करेंगे शुभारंभ

हादसे के बाद आक्रोश, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और पुलिस को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई। बताया जा रहा है कि बोलेरो कार पर 'मध्य प्रदेश शासन' लिखा हुआ था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस, घायलों का इलाज जारी 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। तीन मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं, जबकि घायलों का उपचार सनावद अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें… Love Jihad: नाम कुछ और, मकसद कुछ और! बस्ती में छिपा था ये रहस्यमयी युवक, साजिश के पीछे कौन?

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP: पहली बार विधायक से मंत्री प्रतिमा बागरी कौन?, भाई की वजह से खतरे में कुर्सी?
MP : बीच जंगल में चलती बस में कराई महिला की डिलेवरी? यात्रियों के उड़ गए होश