
Rajgarh crime news: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां के लिमा चौहान थाना क्षेत्र के पाडल्या माताजी गांव में एक पति ने अपनी पत्नी पर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उसने नाक, स्तन और प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
यह खौफनाक हमला मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे का बताया जा रहा है। आरोपी पति कमल वर्मा ने पहले से ही योजना बना रखी थी। पत्नी सावित्री बाई (35) को अकेला पाकर उस पर बेरहमी से हमला कर दिया। महिला के एक स्तन का 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा कट चुका है।
हमले के बाद महिला को तुरंत सिविल अस्पताल सारंगपुर ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे शाजापुर रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार महिला के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर जख्म हैं और वह अभी भी अवसाद और सदमे में है।
घटना के बाद आरोपी पति कमल वर्मा मौके से फरार हो गया है। लिमा चौहान थाना प्रभारी अनिल राहोरिया के मुताबिक, बीएनएस की धारा 85 व 109 के तहत आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।
पीड़िता के अनुसार, उसका पति अकसर उसके चरित्र पर शक करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पति ने उस पर पहले भी कई बार मानसिक और शारीरिक हिंसा की है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पति ने पत्नी की नाक और स्तन इसलिए काटे ताकि वह कुरूप दिखे और उसे समाज में शर्मिंदगी का सामना करना पड़े। यह सोची-समझी और प्रतिशोध की भावना से की गई बर्बरता मानी जा रही है।
पुलिस इस मामले को गंभीर आपराधिक मानसिकता और पूर्व नियोजित अपराध मान रही है। अब सवाल यह है – क्या यह सिर्फ शक का मामला था या इसके पीछे है कोई गहरी साजिश या छिपा राज़?
इस घटना ने स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में आक्रोश पैदा कर दिया है। लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और महिला को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग इसे महिला सुरक्षा पर बड़ा सवाल बता रहे हैं।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।