MP युवा उत्सव 2025: सीखो-कमाओ से स्पोर्ट्स पावर तक, युवाओं को नई दिशा दे रही है मोहन यादव सरकार

Published : Nov 18, 2025, 10:00 AM IST
mp yuva utsav 2025 cm mohan yadav government employment skill development

सार

मध्यप्रदेश में आयोजित 29वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव में मुख्यमंत्री ने युवाओं, खिलाड़ियों और कलाकारों का सम्मान किया। रोजगार, कौशल विकास, सीखो-कमाओ योजना और खेल उपलब्धियों पर जोर दिया गया। सरकार का लक्ष्य युवाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाना है।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश के सबसे युवा राज्यों में शामिल है। यहां के युवक-युवतियों में नई ऊर्जा और उमंग है, जो प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग के हाथों में विकसित भारत का भविष्य सुरक्षित है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2025 को सरकार ने निवेश, रोजगार और कौशल विकास के लिए महत्वपूर्ण वर्ष के रूप में मनाया। इस दौरान 11,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। कर्मचारी चयन मंडल और मप्र लोक सेवा आयोग के माध्यम से लगभग 1 लाख पदों पर तेजी से भर्ती चल रही है। सरकार का लक्ष्य भर्ती संख्या को 2.5 लाख तक पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रवीन्द्र भवन में आयोजित 29वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर दो दिवसीय युवा उत्सव की शुरुआत की और प्रदेशभर के संभागों के युवाओं द्वारा बनाए विज्ञान मॉडल्स की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। युवा उत्सव का समापन 18 नवंबर को होगा।

खिलाड़ियों और कलाकारों का सम्मान

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नृत्याचार्य पद्मश्री रामलाल बरेठ को 51,000 रुपए, शूटिंग खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को 2 लाख रुपए और एथलीट रंजना यादव को 1 लाख रुपए का प्रोत्साहन राशि चेक और सम्मान-पत्र प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने ‘मां तुझे प्रणाम’ योजना के तहत 144 युवतियों को भारत की पश्चिमी अंतरराष्ट्रीय सीमा के भ्रमण के लिए ले जाने वाली तीन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

खेल और युवा विकास में तेज प्रगति

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति कई नए कीर्तिमान बना रही है। ओलिंपिक से लेकर अन्य प्रतियोगिताओं तक मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि ICC महिला क्रिकेट विश्वकप जीतकर भारतीय बेटियों ने इतिहास रचा और इस जीत में मध्यप्रदेश की बेटी क्रांति गौड़ की बड़ी भूमिका रही। खेल एवं युवा कल्याण विभाग तेज गति से काम कर रहा है और विभिन्न खेलों में प्रदेश के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त कर रहे हैं। राज्य सरकार युवाओं तथा सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत के युवाओं ने सभी क्षेत्रों में बढ़ाई देश की ताकत

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ नारे की भावना के साथ भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। युवाओं के योगदान की वजह से भारत आज विश्व की चौथी सबसे शक्तिशाली अर्थव्यवस्था बन चुका है और तीसरे स्थान की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को बेहतर शिक्षा, रोजगार और स्वावलंबन के अवसर देने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। सरकारी योजनाओं के तहत 7 लाख युवाओं को स्वरोजगार के लिए 5,000 करोड़ रुपए के ऋण उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे वे अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सकें।

सीखो-कमाओ योजना और रोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री ने बताया कि 'मुख्यमंत्री सीखो–कमाओ' योजना के तहत 20,000 से अधिक युवाओं को 41 करोड़ रुपए से अधिक का स्टाइपेंड दिया गया है। जॉब फेयर के माध्यम से 61,000 से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में मध्यप्रदेश “स्पोर्ट्स पावर” के रूप में उभर रहा है और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश के खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाया है।

युवा शक्ति से बनेगा समृद्ध मध्यप्रदेश

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि हर दौर में युवाओं ने परिवर्तन की शुरुआत की है। महात्मा गांधी से लेकर भगत सिंह तक सभी ने युवा अवस्था में क्रांति का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। युवाओं को योग और खेलों से जोड़कर उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने की पहल जारी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे विकसित भारत @2047 और समृद्ध मध्यप्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं और भारत को विश्व में अग्रणी बनाने का संकल्प लें।

लोक कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां

उद्घाटन समारोह में बुंदेलखंड के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत किए, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। युवा तबला वादक समर्थ शर्मा ने सितार के साथ सुरीली जुगलबंदी पेश की। युवा खेल उत्सव में प्रदेश के 10 संभागों के 300 से अधिक युवा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Kite Festival : एक गलती और कट गईं 3 गर्दन, पतंग उड़ाते वक्त UP में युवक की मौत
Bhopal Weather Today: मकर संक्रांति पर भोपाल का मौसम कैसा रहेगा? दिखेगा ठंड और धूप का शानदार मेल